{"_id":"600e4a2af3e9b828d4174135","slug":"farmers-protest-updates-police-pac-deployed-on-yamuna-expressway-and-highway-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest: आगरा जोन में किसान नेताओं पर पुलिस की नजर, एक्सप्रेसवे-हाईवे पर कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmers Protest: आगरा जोन में किसान नेताओं पर पुलिस की नजर, एक्सप्रेसवे-हाईवे पर कड़ा पहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
किसान आंदोलन: आगरा जोन में कड़ा पहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसान आंदोलन के चलते आगरा जोन में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर कड़ा पहरा है। पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। रविवार को आईजी ए. सतीश गणेश ने फिरोजाबाद और मैनपुरी का दौरा किया। पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इधर, आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोक दिया गया। जिले के कई किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस-पीएसी के 650 जवान मुस्तैद किए गए हैं।
2 of 7
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किसान नेताओं ने किया है। इसे लेकर आगरा समेत जोन के सभी जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। किसान नेताओं के घर पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल पर पुलिस तैनात की गई है।
3 of 7
आगरा: किसान नेता के घर के बाहर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में भाकियू (भानु) के प्रदेश सचिव श्रवण सिंह भदौरिया ने दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने का एलान किया था। उनके घर से निकलने से पहले ही पुलिस गांव रामपुर चंद्रसैनी पहुंच गई। किसान नेता श्रवण सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। घर पर ही रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आगरा: पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोका
- फोटो : अमर उजाला
गढ़ी वृंदावन में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के निवास पर पुलिस ने किसान और ट्रैक्टरों को नजरबंद कर रखा है। रविवार को भाकियू के प्रदेश सचिव कलुआ सिंह भी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने ट्रैक्टरों को आगे नहीं बढ़ने दिया। नोकझोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि जब सरकार ने ट्रैक्टर परेड के लिए रूट तय कर छूट दे दी है, फिर भी पुलिस ट्रैक्टरों के साथ नहीं जाने दे रही। किसान नेता श्याम सिंह चाहर को रोहता स्थित उनके घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 7
आगरा: किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
किरावली में किसानों की रिहर्सल ट्रैक्टर रैली को रविवार को कुकथला चौकी पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह, जनक सिंह, संजीव चौधरी धरने पर बैठ गए। इन तीनों किसान नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि तीनों नेताओं को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।