फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protests: दिल्ली जा रहे किसानों ने रोकने पर किया प्रदर्शन, यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

Sun, 06 Dec 2020 01:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 06 Dec 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer Protets At Yamuna Express Way Mant Toll Plaza
किसान आंदोलनः किसानों के आंदोलन के चलते यमुना एक्सप्रेसवे का हाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशाक्ति के कार्यकर्ताओं और किसानों को रविवार सुबह मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आगरा से नोएडा की तरफ जाम लगा दिया। वहीं हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा के कोटवन बॉर्डर को पलवल प्रशासन ने सील कर दिया। इस कारण कोसीकलां क्षेत्र में वाहनों की कतार लग गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं।
Farmer Protets At Yamuna Express Way Mant Toll Plaza
किसानों से बात करते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी मांट श्याम अवध चौहान व क्षेत्राधिकारी मांट धर्मेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।
Farmer Protets At Yamuna Express Way Mant Toll Plaza
मांट टोल प्लाजा पर किसान - फोटो : अमर उजाला
लोकशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय प्रचार संगठन मंत्री ने कहा कि पांच दर्जन से अधिक किसान एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, आगरा से दिल्ली जा रहे हैं और उन्हें जाने से कोई नहीं रोक सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmer Protets At Yamuna Express Way Mant Toll Plaza
यूनियन के कार्यकर्ताओं से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जाने से रोकने पर करीब आधे घंटे तक टोल प्लाजा पर हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने यूनियन के कार्यकर्ताओं को गाड़ी सहित वापस भेज दिया। 
विज्ञापन
Farmer Protets At Yamuna Express Way Mant Toll Plaza
मांट टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट टोल प्लाजा पर भारी संख्या पुलिसबल है। जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed