{"_id":"5c65689fbdec22120179b768","slug":"family-members-misbehaves-with-officers-during-removal-of-encroachment-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, जेसीबी पर चढ़ा 'गब्बर', महिला ने पकड़ा कोतवाल का गिरेबां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, जेसीबी पर चढ़ा 'गब्बर', महिला ने पकड़ा कोतवाल का गिरेबां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वृंदावन में हृदय योजना के तहत यमुना किनारे चल रहे सौंदर्यीकरण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को गुरुवार को हटाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों से लोगों की झड़प भी हुई। एक महिला ने कोतवाल का गिरेबां पकड़ लिया, तो वहीं परिवार का युवक जेसीबी पर चढ़ गया। मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 of 5
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल
गुरुवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ बिहार घाट पहुंचे। यहां गब्बर निषाद द्वारा प्राचीन घाट पर किए गए कब्जे को हटाने का काम शुरू किया गया, जिससे महिलाएं और पुरुष उग्र हो गए। महिलाओं ने खुद को कमरों में बंद कर लिया, जबकि युवक जेसीबी मशीन पर चढ़ गए।
3 of 5
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल
पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने पर मामला बिगड़ गया। महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल से बदसलूकी कर दी। एक महिला ने कोतवाल का गिरेबांन पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए परिवार के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने मकान के अंदर रखा सारा सामान निकालकर बाहर किया। इससे यमुना किनारे बसे लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल
शाम तक पूरे कब्जे को जेसीबी से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त समीर वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, नगर उपायुक्त राजकुमार मित्तल, श्रीगोपाल वशिष्ठ मौजूद रहे। सरकारी काम में बाधा डालने पर पुलिस ने गब्बर सिंह निषाद, गोविंद, कृष्णा, गीता, कांता, रानी, बबिता और गोविंद द्वितीय को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। परिवार के साथ दो वर्ष का बच्चा भी शामिल है। जो उनके साथ थाने में बैठा है।
विज्ञापन
5 of 5
अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल
नगर निगम की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गब्बर का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी भूमि है, जिसे प्रशासन अपनी बता रहा है। इस जमीन पर कई दशकों से उनका परिवार रह रहा है। प्रशासन ने कोई कोर्ट का आदेश भी नहीं दिखाया। आरोप है कि पुलिस उसके परिवार और बच्चों के साथ बेरहमी से पेश आई। महिलाओं के बाल खींचे और घर का सामान बाहर फेंक दिया गया। उधर, सीओ सदर रमेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।