आगरा में फर्जी आईएएस अफसर बनकर एक युवक ने लायर्स कॉलोनी के रिटायर्ड शिक्षाधिकारी की बेटी से रिश्ता तय कर लिया। जब उसकी पोल खुली तो लोगों के होश उड़ गए। रविवार को पुलिस ने फर्जी आईएएस को उसके परिवार के साथ पकड़ लिया।
फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
2 of 9
fake IAS officer
- फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपी डॉ. मंजीत राज नाम पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है। वो मूलरूप से गाजीपुर जिले के गांव नारी पचदेवरा का रहने वाला है। लायर्स कॉलोनी निवासी एक रिटायर्ड शिक्षाधिकारी ने अपनी डॉक्ट्रेट बेटी की शादी के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था।
फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
प्रोफाइल को देखकर एक महीने पहले मंजीत राज ने लड़़की के परिवार से संपर्क किया। खुद को 2015 बैच का आईएएस अधिकारी बताया। वर्तमान में अपनी पोस्टिंग पांडिचेरी के उप राज्यपाल के ओएसडी के पद पर बताई। यह भी कहा कि वो दिल्ली में भी फ्लैट लेकर रहता था। पूछताछ में उसने कई आईएएस, आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के नाम बताए।
फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
लड़की के पिता ने मंजीत राज के बारे में पड़ताल शुरू कर दी। उसकी फेसबुक और वेबसाइट पर प्रोफाइल चेक की। उसमें कई अधिकारियों, राजनेताओं के साथ फोटो थे। संसद भवन तक के फोटो थे। पांडिचेरी के उप राज्यपाल के साथ भी फोटो था। इससे उन्हें उसके आईएएस होने का विश्वास हो गया। उसके गांव में भी लोग उसे आईएएस के रूप में ही जानते हैं।
फर्जी IAS बनकर तय किया युवती से रिश्ता, सगाई से पहले गिरफ्तार, तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
रिटायर्ड शिक्षाधिकारी ने उससे रिश्ते की बात की। 15 दिन पहले मंजीत राज और उसके परिजनों को वाराणसी के एक होटल में बुलाया। 4.5 लाख रुपये देकर रोका कर दिया। इसके बाद तीन जून को आगरा आकर सगाई करना तय हुआ। एक सप्ताह पहले पूर्व अधिकारी की बेटी ने उससे बात की। नौकरी से संबंधित सवाल पूछे।