एटा में चार लोगों की हत्या कर सोमवार दोपहर कमल घर से निकला और बाइक लेकर चला गया। इसके बाद जब घर पर पुलिस टीम पहुंची और मोहल्ले के लोग जमा हुए तो वह लौटा। घर में तीन शव देख मां के बार में पूछा। लोगों ने बताया तो बोला, क्या मां अभी जिंदा है... मुझे उनके पास ले चलो। यही नहीं, शवों के पास बैठकर रोया और सदमे में जाने का ड्रामा भी किया।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सोमवार दोपहर लगभग 12:40 बजे कमल घर के अंदर घुसा। यहां से लगभग 1:55 बजे घर से निकला और बाइक लेकर चला गया। किसी प्रकार की हड़बड़ाहट न होने के कारण आसपास के लोगों को भी कोई शक नहीं हुआ।
2 of 12
etah murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद मार्ग पर सुनहरी नगर गेट के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पहुंचकर बड़ी बेटी लक्ष्मी से 500 रुपये लिए और वहां से चला गया। मैनपुरी मार्ग पर पहुंचकर एक पेट्रोल पंप से बाइक में 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया। फिर इधर-उधर घूमता रहा और जब पता चला कि पुलिस और मोहल्ले के काफी लोग घर पर आ गए हैं तो घर पहुंचा। घर में तीन ही लोगों के शव देख उसने सवाल किया कि मां कहां है?
3 of 12
चार लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने बताया कि उनकी सांस चल रही है तो चौंक कर बोला क्या जिंदा हैं अभी मां... मुझे उनके पास ले चलो। इसके बाद रोने लगा और जब खोजी कुत्ते को पुलिस के साथ देखा तो सदमे में जाने का ड्रामा करने लगा। रिश्तेदारों व परिचितों को न पहचानने की बात कहता रहा। पूछता था कि आप कौन हैं।
4 of 12
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरे पर तरह-तरह के भाव बनाता रहा ताकि लोगों को लगे कि वह काफी दुखी, परेशान और सदमे में है। उसकी इन्हीं हरकतों से पुलिस को शक हो गया कि हत्या में कमल सिंह का ही हाथ है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और रात में उससे की गई पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई।
5 of 12
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पॉलीथिन में क्या लाया था कमल सिंह
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में यह भी पाया गया है कि मेडिकल स्टोर से घर आते समय कमल सिंह बाइक पर पॉलीथिन में कुछ सामान लेकर आया था। यह सामान क्या था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें कोई नशीला पदार्थ हो सकता है। संभवत: उसने नशा खुद किया या परिवार वालों को दिया।