{"_id":"5d50f2328ebc3e6cd710ed13","slug":"eid-ul-adha-bakrid-2019-muslims-perform-namaz-at-mosques","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बकरीद मुबारक: खुदा की बंदगी में झुके हजारों सिर, मांगी खुशहाली और अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद मुबारक: खुदा की बंदगी में झुके हजारों सिर, मांगी खुशहाली और अमन की दुआ
Mon, 12 Aug 2019 12:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
शाही मस्जिद में नमाज करते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी समेत पूरे आगरा मंडल में ईद-उल-जुहा (बकरीद) की धूम है। बकरीद पर सोमवार की सुबह ईदगाह, ताजमहल, फतेहपुर सीकरी समेत आगरा की प्रमुख मस्जिदों में लाखों की तादाद में लोगों ने नमाज अदा कर देश में खुशहाली और अमन की दुआ की। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे निशुल्क प्रवेश रहा, जिसका नमाजियों के साथ सभी देशी-विदेशी पर्यटकों को भी लाभ मिला।
शाही मस्जिद में नमाज करते मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ईदगाह पर शहर मुफ्ती खूबैब रूमी ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इसके बाद शहर मुफ्ती ने अपनी तकरीर में मुस्लिमों से पाक कुरान के कायदों पर सख्ती से अमल करने की बात कही। तीन तलाक बिल पर खूबैब रूमी ने कहा कि मुसलमान केवल शरियत के कानून पर अमल करेगा। तीन तलाक का बिल शरियत के मुताबिक नहीं है।
फतेहपुर सीकरी की मस्जिद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद मुबारकबाद और कुरबानी देने का सिलसिला शुरू हो गया। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार, एसएसपी बबलू कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के आसपास खानपान के साथ खिलौनों की कई दुकानें सजी हुई हैं। शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में मेले सजे हैं। वहीं ईदगाह में बड़ी संख्या में पुलिस बल और सिविल डिफेंस के लोग तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद की नमाज के दौरान ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा, जिसका फायदा स्थानीय लोगों के साथ सभी पर्यकों को भी मिला। निशुल्क प्रवेश के कारण ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था। परिवार के साथ पहुंचे कई नमाजियों ने पहले ताज का दीदार किया, फिर मस्जिद में नमाज अदा की।
विज्ञापन
कासगंज में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में ईद-उल-जुहा का त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। तय वक्त पर ईदगाह समेत शहरभर की मस्जिदों में मुस्लिमों ने नमाज अदी की। इसके बाद सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बकरीद के चलते शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है।