{"_id":"5d9c51518ebc3e93bd109e9b","slug":"dussehra-2019-people-worship-ravana-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विजयादशमी पर धर्मनगरी में रावण की महाआरती, लंकेश के भक्तों ने किया पुतला दहन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयादशमी पर धर्मनगरी में रावण की महाआरती, लंकेश के भक्तों ने किया पुतला दहन का विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दशानन रावण की महाआरती करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजयादशमी (दशहरा) पर हर शहर-कस्बे में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में रावण के पुतले का दहन किया जाता है, लेकिन मथुरा में दशानन रावण को पूजने वाले भी हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा के अनुसार विजयादशमी पर्व पर लंकेश भक्त मंडल ने यमुना किनारे स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव की स्तुति कर रावण की महाआरती की। साथ ही पुतला दहन का विरोध किया।
2 of 5
भगवान शिव की आराधना करते लंकेश भक्त मंडल के लोग
- फोटो : अमर उजाला
लंकेश भक्त मंडल ने मंगलवार को यमुना किनार स्थित मंदिर में पहले भगवान शिव की आराधना की। इसके बाद रावण की महाआरती की। कई घंटे तक चले पूजन एवं हवन कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
3 of 5
रावण के स्वरूप की पूजा करते सारस्वत समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
महाआरती के बाद लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमवीर सारस्वत ने कहा कि खुद को भगवान राम का भक्त कहने वाले लोग आज उनके आदर्शों का अनादर कर रहे हैं। जो लोग रावण का पुतला दहन करते हैं, उनका न तो राम जैसा चरित्र है और न ही राम जैसे गुण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिव की पूजा करते सारस्वत समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
ओमवीर सारस्वत ने बताया कि भगवान शिव की पूजा करने वाले महाराज दशानन के स्वरूप को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि रावण परम विद्वान थे, रावण के पास बहुत ही अद्भुत शक्तियां थीं। राम और लक्ष्मण ने भी अंत समय में उनसे शिक्षा ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
Dusshera 2019
- फोटो : अमर उजाला
लंकेश भक्त मंडल ने कहा कि हिंदू संस्कृति के अनुसार किसी भी व्यक्ति का अंतिम संस्कार एक बार होता है, रावण का दहन हर वर्ष करना अनुचित है। वे इसका विरोध करते रहेंगे। दशानन की पूजा के दौरान सारस्वत समाज के कई लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।