फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सिंदूर खेला' के साथ बंगाली समाज ने दी मां को विदाई, देखें तस्वीरें

Wed, 09 Oct 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sindoor Khela In Agra By Bengali Society on Dasshera
मां की विदाई से पहले सिंदूर लगातीं बंगाली समाज की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ढोल ताशों के उत्सवी संगीत के साथ धुनुची नृत्य पर मां की भक्ति में झूमती महिलाएं। मंगल ध्वनी की ऊर्जावान तरंगों संग माता का डोला। इसी अंदाज में बंगाली समाज द्वारा छठी को आमंत्रित की गई माता को महादशमी के पूजन के बाद उनके परिवार के साथ विदा किया गया।
Sindoor Khela In Agra By Bengali Society on Dasshera
मां की विदाई से पहले सिंदूर लगातीं बंगाली समाज की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बंगाली समाज द्वारा महादशमी के पूजन से पहले सिंदूर खेला की रस्म को पूरा कर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान सुहागिनों ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया।
Sindoor Khela In Agra By Bengali Society on Dasshera
मां की विदाई से पहले सिंदूर लगातीं बंगाली समाज की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
श्रीश्री सर्जनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से बल्केश्वर दुर्गा पार्क में आयोजित पांच दिवसीय दुर्गात्सव का समापन मंगलवार को माता के विसर्जन के साथ हुआ। पूजन कलकत्ता के पुरोहित आदित्यनाथ भट्टाचार्य ने कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sindoor Khela In Agra By Bengali Society on Dasshera
ढोल नगाड़ों के साथ धुनुची नृत्य करते हुए निकाली माता की सवारी - फोटो : अमर उजाला
माता का विसर्जन बल्केश्वर यमुना कुंड में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एससी जैना, सचिव तपन कुमार डे, कोषाध्यक्ष एसके चक्रवर्ती, शांतनु, शशांक दुबे, बीके मलिक, देवजीत चक्रवर्ती, प्रसन्ना भट्टाचार्य, मधुमिता, अतनु चटर्जी, दिलीप रॉय, राहुल, शुकांतो, आशुतोष, अंकित, मनीष, तरुण वेदांत, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Sindoor Khela In Agra By Bengali Society on Dasshera
मां की विदाई से पहले पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा स्थित कैलाश घाट के पास प्रशासन द्वारा यमुना के पानी के कुंड बनाए गए जहां मूर्तियों का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान माता के भक्त भावुक भी दिखे लेकिन, अगली बरस जल्दी आने की कामना कर मां को विदाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed