टूंडला के सुभाष चौराहे पर रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक महिला ने जमकर हंगामा किया। उक्त महिला रोडवेज बस से कानपुर जा रही थी। उसने कंडक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस से भी उसने बदसलूकी की। महिला के बैग से शराब की बोतल मिली है।
तस्वीरें: बस सवार महिला के सिर पर चढ़ा शराब का नशा, कपड़े फाड़ चौराहे पर किया हंगामा
2 of 5
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली डिपो की रोडवेज बस में आगरा आईएसबीटी से एक महिला सवार हुई। कानपुर की रहने वाली महिला शराब के नशे में धुत थी। उसने बस में बैठने के बाद टिकट नहीं लिया। कंडक्टर से टिकट बनवाने की बात पर झगड़ने लगी।
तस्वीरें: बस सवार महिला के सिर पर चढ़ा शराब का नशा, कपड़े फाड़ चौराहे पर किया हंगामा
3 of 5
शराबी महिला ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की मानें तो नशे में धुत महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ लिए और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। उसने सवारियों और कंडक्टर को गालियां दी। हंगामे के चलते चालक ने सुभाष चौराहे पर बस रोक दी। कंडक्टर ने डायल 100 पुलिस को बुला लिया।
तस्वीरें: बस सवार महिला के सिर पर चढ़ा शराब का नशा, कपड़े फाड़ चौराहे पर किया हंगामा
4 of 5
शराबी महिला ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी से भी महिला ने अभद्रता की। उनसे जीपीएस छीन लिया। इस दौरान वहां वीडियो बना रहे लोगों को भी महिला ने दौड़ दिया। बाद में महिला पुलिस के आने पर महिला के बैग की तलाश ली गई, जिसमें शराब की बोतल मिली है। महिला को हिरासत में लिया गया है।
तस्वीरें: बस सवार महिला के सिर पर चढ़ा शराब का नशा, कपड़े फाड़ चौराहे पर किया हंगामा
5 of 5
शराबी महिला ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला इंस्पेक्टर बीडी पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला का मेडिकल कराया है। कंडक्टर जयंत कुमार ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्द दर्ज कराई है।