मथुरा के होटल राधा अशोक में गुरुवार २५ मई को सिने अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने अमर उजाला के माई सिटी एप को लांच किया। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल को इस एप की खूबिया इतनी भायी कि उन्होंने माई सिटी ऐप के हर फीचर की जानकारी ली|
इसके बाद उन्होंने अपने आईफोन पर अमर उजाला माई सिटी ऐप के हर फीचर को देखा और उसमें लिखी सभी जानकारियों को पढ़ा भी| ऐप के एक फीचर से दूसरे फीचर पर जाने के दौरान उनके मुंह से एक ही शब्द सुनाई दिया वंडरफुल|
ऐप की लॉन्चिंग के बाद हेमा बोलीं कि अब से जब भी वे आगरा या मथुरा आएंगी तो अमर उजाला के माइसिटी एप को जरूर यूज़ करेंगी। हेमा लोगों के लिए इसे अमर उजाला का अनमोल तोहफा बताया।
ऐप की लॉंचिंग के साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी फ़ोटो भी शेयर की। उन्होंने अपने फॉलोवर्स और चाहने वालों को बताया उन्होंने अमर उजाला अख़बार के माई सिटी ऐप को आगरा-मथुरा के लिए आज लांच किया|
अमर उजाला माई सिटी ऐप के कई फीचर देखकर ड्रीम गर्ल ने चुटकी भी ली। जब वे अमर उजाला माईसिटी एप के जॉब सेक्शन को देख रही थीं तो उन्होंने इसे देखकर कहा कि मैं भी तो जॉब ढूंढ रही हूं। उनकी बात सुनकर सभागार में मौजूद लोग खिलखिलाकर हंस पड़े और खूब तालियां बजीं|