{"_id":"5e3594678ebc3e4aea2d2a67","slug":"double-murder-and-robbery-case-two-accused-arrested-by-agra-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सराफ दंपती हत्याकांडः करोड़ों लूटने के बाद होटलों में रुके आरोपी, चार दिन की ऐश, ऐसे पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ दंपती हत्याकांडः करोड़ों लूटने के बाद होटलों में रुके आरोपी, चार दिन की ऐश, ऐसे पकड़े गए
Sun, 02 Feb 2020 01:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के आरोपी कपिल और ओम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद में सराफ मुकलेश और उनकी पत्नी लता की हत्या के बाद सोने-चांदी के जेवरात और कैश लेकर भागे कपिल और ओम बाबू ने चार दिन ऐश काटी। दोनों होटलों में ठहरते थे, रोज बीयर पीते थे। जयपुर में दोनों ने 2500 रुपये देकर बॉडी मसाज कराई। कपिल ने इस बीच 50 हजार पत्नी के खाते में जमा कराए।
Trending Videos
आरोपी कपिल और ओम बाबू
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। दोनों होटल से बाहर नहीं जाते थे। शराब इस डर से नहीं पी कि नशे में कुछ बोल न दें। होटल में कमरा बुक करने से पहले देखते थे कि उसमें डिजीटल लॉकर है या नहीं। लॉकर होने पर ही बुकिंग कंफर्म करते थे। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। जहां पहुंचती, वहां से निकल चुके होते। एक जगह एक ही दिन रुकते थे। पुलिस कोटा पहुंची तो पता चला कि दोनों निकल चुके हैं।
आगरा के पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह लोकेशन फतेहपुर सीकरी की आई। बस यहीं पर उन्हें पुलिस की दूसरी टीम ने पकड़ लिया। दोनों घर पर कह गए थे कि नौकरी करने जा रहे हैं। अच्छी नौकरी मिलने पर ही लौंटेंगे, चिंता मत करना। कपिल ने पत्नी से फोन पर कहा कि नौकरी मिल गई है, 50 हजार एडवांस मिले हैं, इन्हें तुम्हारे खाते में जमा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड की जानकारी देते एडीजी व एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
लूट और हत्या के बाद वाल्मीकि बस्ती से होते हुए श्मशान घाट गए। वहां कोई नहीं था। थोड़ी देर आराम किया। ऑटो करके सीकरी गए। वहां होटल में ठहरे। आईडी कपिल ने दी। अगले दिन सीकरी से हिंडौन पहुंच गए। वहां होटल में ठहरे। सुबह को कैला देवी पहुंच गए। मंदिर गए तो कपिल बैग लेकर बाहर खड़ा रहा, ओम दर्शन कर आया। इसके बाद ओम ने बैग पकड़ा, कपिल ने दर्शन किए। कैला देवी से कार बुक करके जयपुर गए। वहां होटल में रहे। 29 को जयपुर में रहे। 30 को कोटा पहुंच गए। 31 की रात कोटा से सीकरी आ गए।
विज्ञापन
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर ने वारदात के पूरे घटनाक्रम के बारे में भी पुलिस को बताया है। दोनों की साजिश लता गुप्ता की हत्या कर लूटपाट करने की थी लेकिन यह भी तैयारी कर रखी थी कि अगर इस बीच कोई आ जाए तो उसे भी जीवित नहीं छोड़ना है। घर में जाते ही पहले लता गुप्ता की हत्या की। इसके बाद जब मुकलेश गुप्ता आए तो उनका गला घोंटा, सूजा मारा और फिर दो बार करंट लगाया। उसने अपराध आधारित एक टीवी सीरियल में जान लेने का यह तरीका देखा था। 26 जनवरी को भी दोनों हत्या और लूटपाट के लिए मुकलेश के घर गए थे। गेट खटखटाया तो लता गुप्ता आईं। उन्होंने दरवाजा पूरा नहीं खोला। बाहर से ही दोनों ने देखा कि अंदर कोई पुरुष भी है। लगा कि फंस जाएंगे, इसलिए भाग गए। 27 जनवरी की सुबह से ही उन्होंने वारदात की तैयारी कर रखी थी।