फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विचलित कर देंगी तस्वीरेंः दीवार फांद अस्पताल पहुंचते डॉक्टर-रोगी, टूटे बंद गेट की सरिया में फंसा मासूम व महिला

Tue, 28 Feb 2023 08:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 08:56 PM IST
सार



 

विज्ञापन
Doctors and patients climb over wall to reach hospital at TB department of SN Medical College in Agra
यह रास्ता तो खतरनाक है - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हालत नाजुक है। यहां इलाज की बात तो दूर अस्पताल तक पहुंच पाना ही अपने आप में एक संघर्ष है। बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के टीवी विभाग से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यह लोगों को विचलित कर देने वाली हैं।



एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी विभाग में पहुंचने के लिए जिस रास्ते का उपयोग डॉक्टर और मरीज करते हैं वह बेहद चिंताजनक है। या यूं कहें कि इस तरह से निकलना खुद की जान को जोखिम में डालना है तो यह अतिशयोंक्ति नहीं होगा।

Doctors and patients climb over wall to reach hospital at TB department of SN Medical College in Agra
लोहे के बंद टूटे गेट की सरियों के बीच से मासूम को निकालती महिला - फोटो : अमर उजाला

पहली तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला अपने मासूम बालक को लोहे के बंद टूटे गेट की सरियों के बीच से निकाल रही है। कम जगह होनी की वजह से मासूम बीच में फंसा है। ऐसे में एक भी नुकीली सरिया यदि मासूम को खरोंचती है तो उसके लिए खतरनाक हो सकता है।

Doctors and patients climb over wall to reach hospital at TB department of SN Medical College in Agra
लोहे के बंद टूटे गेट की सरियों के बीच से निकलती महिला - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तस्वीर में साफ है कि महिला खुद को उसी टूटे गेट के छोटे गेट से निकालने का प्रयास कर रही है। उसके चेहरे की सिकुड़न शायद इस बात को बता रही है कि उसके शरीर में नुकीलीं सरिया चुभ रहीं हैं, इसके बाद भी वह जान जोखिम में डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors and patients climb over wall to reach hospital at TB department of SN Medical College in Agra
दीवार फांदकर पार कर रही अधेड़ महिला - फोटो : अमर उजाला
अगली तस्वीर में नजर डालेंगे को आपके होश उड़ जाएंगे। एक अधेड़ उम्र की महिला करीब 7-8 फीट की ऊंची दीवार को फांदकर पार कर रही है। जरा सी असावधानी उसके लिए घातक हो सकती है। यहां तक कि गिरने से उसकी जांन तक जा सकती है। इसके बाद भी सिर्फ वही नहीं लोग इस रास्ते को पार करने के लिए लाइन पर खड़े हैं।
विज्ञापन
Doctors and patients climb over wall to reach hospital at TB department of SN Medical College in Agra
दीवार फांदकर पार करते तीमारदार, रोगी व अस्पताल स्टॉफ - फोटो : अमर उजाला
इससे अगली तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है। इसमें एक युवक दीवार से नीटे कूदते नजर आ रहा है। शायद उसने डॉक्टर तक पहुंचने से पहले पड़ने वाली एवरेस्ट को फतह कर लिया था। इतना ही नहीं साथ में एक और सख्श दीवार से कूदते नजर आ रहा है। उसने डॉक्टर की तरह ही ड्रेस पहन रखी है। वह डॉक्टर है या सहयोगी स्टाफ यह कह पाना तो मुश्किल है, लेकिन यह सभी दृश्य वाकई विचलित कर देने वाले हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed