फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2019: दिवाली पर रोशनी से जगमगा उठी कृष्ण नगरी, मंदिरों में बिखरी अलौलिक आभा

Mon, 28 Oct 2019 09:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 celebrations in mathura vrindavan
रंग बिरंगी रोशनी से नहाया कीर्ति मंदिर - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर समूचा ब्रज मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों की रोशनी से झिलमिला उठा। मंदिरों से अलौलिक आभा बिखरी। घर-प्रतिष्ठान रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गए। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान (गर्भ ग्रह) दीपकों की रोशनी से जगमगाया। यहां आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस मनोरम झांकी के दर्शन कर भक्त भाव विह्ल हो गए।
Diwali 2019 celebrations in mathura vrindavan
मंदिर में दीपदान करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर रंग-बिरंगी झिलमिल रोशनी से सराबोर कान्हा की नगरी में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा है। घर-आंगन में मनभावन रंगोलियां बनी हैं, बंदनवार सजे हैं, हर कोना फूलों से महक रहा है। उल्लास से भरे दिलों में प्रार्थना यही है कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती रही, हर घर में खुशियों के दीप हमेशा जलते रहें। 
Diwali 2019 celebrations in mathura vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में दीपदान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
छोटी दीपावली पर शनिवार सायं जन्मस्थान मंदिर के गर्भ गृह में आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस दौरान बैंडबाजों की मधुर ध्वनि पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। यहां 1008 दीपकों की अलौकिक ज्योति हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इस दीपदान महोत्सव की खास बात ये रही कि दीपकों की ज्योति के लिए अन्य मंदिरों से ज्योति लाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 celebrations in mathura vrindavan
प्राचीन केशवदेव मंदिर में दीपदान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन ठाकुर केशवदेव मंदिर में दीपदान महोत्सव मनाया गया। मंदिर में आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। यहां रंगोली और मंदिर की सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी मनोकामनाएं प्रभु से मांगी। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। 
विज्ञापन
Diwali 2019 celebrations in mathura vrindavan
दीपों की रोशनी से जगमग हुए ब्रज के कुंड - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज तलहटी के गांव जतीपुरा स्थित हर जी कुंड एवं चंद्र सरोवर पर दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी से कुंड झिलमिला उठे। हर जी कुंड पर समस्त ग्रामीणों ने दीपदान कर मनौती मांगी। कुंड के चारों ओर घाटों पर हजारों दीप जला कर दीपोत्सव मनाया गया। यमुना के घाटों पर भी दीप दान किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed