{"_id":"5fae3e54015f6f7ad656b8d1","slug":"dhanteras-2020-huge-croun-in-market-for-celebrate-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2020: बाजारों में उमड़ा उत्साह...200 करोड़ का कारोबार, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras 2020: बाजारों में उमड़ा उत्साह...200 करोड़ का कारोबार, देखिए तस्वीरें
Fri, 13 Nov 2020 01:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
दिवाली 2020: बाजार में दिखी त्योहार की रौनक
- फोटो : अमर उजाला
दीपोत्सव का आगाज धनतेरस से हो गया। धनतेरस के पहले दिन गुरुवार को 200 करोड़ का कारोबार हुआ। ऑटोसेक्टर, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक कारोबार चमक उठे। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। खासतौर पर बर्तन और आभूषणों की दुकानों पर मजमा लगा रहा। फव्वारा, किनारी बाजार, सिंधी बाजार, लोहामंडी, राजामंडी, शाहगंज, लुहारगली, चर्च रोड जैसे बाजारों में दोपहर से चहल-पहल शुरू हो गई। शाम आते आते पांव रखने की जगह भी मुश्किल से मिल रही थी। बर्तन और आभूषणों की दुकानें दुल्हन की तरह सजी हुई थी।
दिवाली 2020: सोने की खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
90 करोड़ के सिक्के और अभूषण बिके
धनतेरस के पहले दिन अच्छा कारोबार हुआ। अनुमानित 70 करोड़ रुपये के सिक्के और 20 करोड़ रुपये के आभूषणों में निवेश हुआ। जबकि शुक्रवार को यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है। - संदीप गुप्ता, आभूषण कारोबारी
धनतेरस के पहले दिन अच्छा कारोबार हुआ। अनुमानित 70 करोड़ रुपये के सिक्के और 20 करोड़ रुपये के आभूषणों में निवेश हुआ। जबकि शुक्रवार को यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है। - संदीप गुप्ता, आभूषण कारोबारी
दिवाली 2020: बर्तन की खरीदारी करतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
तीन करोड़ रुपये के खरीदे गए बर्तन
बर्तनों के अलावा डाइनिंग सेट, मिक्सी, माइक्रोवेव, जूसर मिक्सर जैसे उत्पाद की भी अच्छी खरीदारी हुई है। देर रात तक बाजारों में ग्राहकों का आवागमन बना रहा। औसतन तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। - नवीन जैन, बर्तन कारोबारी

दिवाली 2020: बाजार में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खरीदे गए 30 करोड़ के वाहन
धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। विभिन्न शोरूम से दोपहिया और चारपहिया मिलाकर अनुमानित 30 करोड़ रुपये के एक हजार वाहनों की डिलिवरी हुई है। इसमें 400 कार और एक हजार दोपहिया शामिल रहे हैं। - अंशुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आगरा ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन

दिवाली 2020: दुकान पर खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
65 करोड़ का खरीदा इलेक्ट्रॉनिक सामान
65 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया। इसमें एलईडी टीवी , वाशिंग मशीन, फ्रिज के अलावा कंप्यूटर और मोबाइल फोन भी शामिल हैं। शुक्रवार को बाजार और बेहतर होने की उम्मीद है। - लोकेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा मोबाइल एसोसिएशन