मथुरा में अहोई अष्टमी पर सोमवार मध्य रात्रि को पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राधारानी कुंड में डुबकी लगाई। इस मौके पर आस्था की अलौलिक आभा से राधारानी कुंड जगमगा उठा। श्रीराधे-कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।
2 of 8
अहोई अष्टमी पर राधारानी कुंड पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता के अनुसार राधारानी कुंड में स्नान के बाद निसंतान दंपतियों ने पूजा कर मन्नत मांगी और कुंड में पेठे का फल दान कर स्नान किया। राधारानी कुंड पर आस्था की अलौलिक छटा देखते ही बन रही थी।
3 of 8
राधाकुंड की परिक्रमा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अहोई अष्टमी मेले में ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे की थाप की झूमते भक्त राधाकुंड की ओर बढ़ रहे थे। भजन गाते हुए हजारों भक्तों ने राधारानी कुंड की परिक्रमा लगाई।
4 of 8
राधारानी कुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात 12 बजते ही वेद मंत्र व शंख ध्वनि के साथ राधारानी कुंड में स्नान शुरू हुआ। निसंतान दंपतियों ने साथ-साथ स्नान किया और संतान सुख की मन्नत मांगकर कुंड में पेठे का फल दान किया।
5 of 8
राधारानी कुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी स्नान की संध्या पर राधारानी कुंड के घाटों पर इस्कॉन के भक्तों ने गाय के देशी घी से दीपदान किया। विश्व शांति के लिए किया गए दीपदान ने श्रद्धालुओं ने मन मोह लिया।