{"_id":"5e0a37908ebc3e87ca32f5e1","slug":"devotees-gathering-in-mathura-vrindavan-for-new-year-2020-celebrations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में ऐसे होगा नववर्ष का स्वागत, भक्तों ने डाला डेरा, मंदिरों में गूंज रहे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में ऐसे होगा नववर्ष का स्वागत, भक्तों ने डाला डेरा, मंदिरों में गूंज रहे जयकारे
Tue, 31 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नववर्ष के अवसर पर श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और क्रीड़ा स्थली पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मथुरा-वृंदावन के होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला आदि फुल हो चुके हैं। मंदिरों में हर रोज लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन कर नववर्ष में सुख-शांति की मंगलकामना कर रहे हैं। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी भी आस्था नहीं डिगा पा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वो भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर नए साल की शुरुआत करेंगे।
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को भक्तों का जन सैलाब उमड़ा। सोमवार प्रात: 8:55 बजे बांकेबिहारी की शृंगार आरती के लिए जैसे ही पट खुले, मंदिर परिसर बांकेबिहारी लाल के जयकारों से गूंज उठा। खचाखच भरे मंदिर में श्रद्धालु अपने आराध्य बांकेबिहारी की एक झलक पाने के आतुर दिखे। वहीं ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, निधिवन में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में प्रवेश के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। कड़ाके की ठंड में देश-विदेश से आए श्रद्धालु उत्साह से सराबोर दिखे। वहीं नववर्ष को लेकर जन्मस्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों से सजा ठा. राधादामोदर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के स्वागत के लिए मथुरा और वृंदावन के मंदिर भी भव्य रूप से सजाए गए हैं। ठा. राधादामोदर मंदिर को गेंदा, गुलाब, रायबेल एवं अन्य देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है। वहीं इस्कॉन मंदिर के मुख्य द्वार व चौक को पुष्पों से सजाया जा रहा है। ठा. बांकेबिहारी मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर के अलावा नगर के गेस्टहाउस एवं होटलों को भी फूलों एवं रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
भव्य रूप से सजाया गया यशोदानंदन धाम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
नववर्ष आगमन को लेकर सर्वाधिक दीवानगी युवा वर्ग में देखी जा रही है। पार्टी के लिए होटलों को बुक कराया गया है। अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजय कांत गर्ग ने बताया कि नए साल के जश्न के लिये होटल की बुकिंग की फुल है। बाजारों में न्यू ईयर पर एक-दूसरे को देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड एवं उपहारों की खरीद भी जोरों पर है।