फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान को ठंड से बचाएगी 'आस्था' की पोशाक, भक्तों ने शुरू किए जतन, विदेशों से आ रहे आर्डर

Mon, 18 Nov 2019 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees buying woolen clothes for lord krishna in mathura
बाजार में आई तरह तरह की गर्म पोशाक - फोटो : अमर उजाला
आस्था भरे भाव के चलते ब्रज में आए देशी-विदेशी श्रद्धालु अपने आराध्य ठाकुरजी महाराज को सर्दी से बचाने के जतन करने लगे हैं। ठाकुर जी के लिए ऊनी और गर्म पोशाकों की जमकर खरीदारी हो रही है। मथुरा-वृंदावन में बनी भगवान की ऊनी पोशाकें देश में ही नहीं विदेशी श्रद्धालुओं को भी खूब भा रही है। 
Devotees buying woolen clothes for lord krishna in mathura
ठाकुरजी के लिए पोशाक खरीदती विदेशी श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी की ऊनी और गर्म पोशाकों की मांग अमेरिका, कनाडा, रूस, अफ्रीका, दुबई, बहरीन, आस्ट्रेलिया, नेपाल और श्रीलंका में ज्यादा हो रही है। सर्दी शुरू होते ही विदेशों से कान्हा की पोशाकों के आर्डर दुकानदारों को मिलने लगे हैं।
Devotees buying woolen clothes for lord krishna in mathura
ठाकुरजी की गर्म पोशाक - फोटो : अमर उजाला
दुकानों पर विभिन्न रंगों और डिजायनों में बनीं पोशाकें लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहीं हैं। ऊनी, फेदर (मखमल) और हाथों से बनी पोशाकों की सुंदरता देखते बनती है। दुकानदारों ने बताया कि जिले में करीब 10 करोड़ रुपये का पोशाकों का कारोबार है। इसमें विदेशों के आर्डर भी शामिल हैं। आर्डर को कूरियर के माध्यम से भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees buying woolen clothes for lord krishna in mathura
दुकान पर सजीं गर्म पोशाकें - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार दीपक गोयल ने बताया कि बाजार में फेदर (मखमली) की पोशाक के साथ रजाई, गद्दे और कैप बिक्री हो रही हैं। बाजार में दस से लेकर ढाई हजार रुपये तक की पोशाकें हैं। अमेरिका, कनाडा, रूस, अफ्रीका, दुबई समेत कई देशों में गरम पोशाकों की डिमांड रहती है।  सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भक्तों ने अपने आराध्य के लिए ऊनी पोशाकों की खरीदारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Devotees buying woolen clothes for lord krishna in mathura
गर्म पोशाक खरीदती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
आयरलैंड की श्रद्धालु कृष्णादासी ने बताया कि मौसम परिवर्तन होते ही वृंदावन की दुकान से अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के लिए ऊनी पोशाकों की खरीदारी की है। बाजार में ठाकुरजी की कई तरह की पोशाकें मौजूद हैं। इसमें सस्ता और महंगा दोनों हैं। मध्य प्रदेश से आई श्रद्धालु शोभा अग्रवाल ने कहा कि जैसे हमें ठंड लगती है, वैसे ही हमारे ठाकुरजी को भी ठंड का अहसास होता है। अपने लड्डू गोपाल के लिए शृंगार के सामान सहित कई जोड़ी गर्म पोशाक खरीदीं हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed