फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांता क्लॉज के अवतार में कान्हा, 'आस्था' की पोशाक संदेश दे रही सद्भाव का संदेश, देखें तस्वीरें

Wed, 25 Dec 2019 01:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
devotees buying Santa Claus dress for krishna on Christmas in mathura vrindavan
कान्हा के लिए सांता क्लॉज की पोशाक खरीदता दंपती - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस के अवसर पर तीर्थनगरी वृंदावन में सद्भाव की मिसाल देखने को मिल रही है। यहां जन-जन के आराध्य श्रीकृष्ण सांता क्लॉज के अवतार में नजर आ रहे हैं। अपने आराध्य के लिए भक्त सांता क्लाज की पोशाकें खरीद रहे हैं। 

 
devotees buying Santa Claus dress for krishna on Christmas in mathura vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बांकेबिहारी, लोई बाजार, रंगजी बाजार, शाहजी मंदिर बाजार, इस्कॉन बाजारों की दुकानों पर सांता पोशाकों की जमकर बिक्री हो रही है। खास बात यह कि यह पोशाकें ऊनी और मांगलिक प्रतीक लाल रंग में होने के कारण श्रद्धालुओं खूब पसंद आ रही हैं।
devotees buying Santa Claus dress for krishna on Christmas in mathura vrindavan
सांता क्लॉज की पोशाक में लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आईं श्रद्धालु अस्मिता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण तो वैसे ही सभी की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं, फिर भी सांता की पोशाक में उन्हें देखना खासा खुशनुमा और आह्लादकारी होगा। क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज के रूप में भक्तों की मुरादें पूरी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees buying Santa Claus dress for krishna on Christmas in mathura vrindavan
क्रिसमस के मौके पर सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर बाजार के पोशाक व्यवसायी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कान्हा के लिए भक्तों को सांता क्लॉज की पोशाकें खूब भा रही हैं। उनका कहना है कि आस्था रूपी यह पोशाकें आज देश में व्याप्त अस्थिरता के बीच सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रही हैं। 
विज्ञापन
devotees buying Santa Claus dress for krishna on Christmas in mathura vrindavan
सेंटा क्लॉज मास्क - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बाजारों में उपहारों की जमकर खरीदारी हो रही है। दुकानदार अनुराग शर्मा ने बताया कि इस बार छह-चार फीट के सांता क्लॉज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं 20 फुट का क्रिसमस ट्री के साथ ही लाइटिंग ट्री को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed