आगरा के बटेश्वर में रविवार की शाम दीपों की राशनी के साथ अठखेलियां करती कालिंदी की लहरें, भक्तों के मुख पर यमुना मैया और कैलाशपति के जयघोषों ने देव दिवाली की भव्यता बढ़ा दी। इसी के साथ तीर्थराज बटेश्वर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। बटेश्वर के घाट 21 हजार दीपों से जगमग हो उठे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ब्रज की रास लीला का मंचन किया गया।
शहर में रविवार को कैलाश मंदिर के मौनी घाट पर दीपदान, यमुना मैया की आरती व अभिषेक हुआ। सैकड़ों की संख्या में भक्त कार्यक्रम में पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूरन डावर, रेणुका डंग, बबिता चौहान, हरिहर पुरी, बंटी ग्रोवर, महंत गौरव गिरि, निर्मला दीक्षित, विजय शिवहरे आदि भक्तों ने यमुना में दीपदान किए। घाटों पर बिखरी रोशनी की छटा ने सबका मन मोह लिया। संयोजक महंत निर्मल गिरी ने मंत्रोचार के साथ यमुना मैया का पूजन करवाया।