उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जब वे इमरजेंसी में पहुंचे, इसी बीच मुख्य गेट पर 65 साल की एक महिला करीब 20 मिनट तक उपचार के लिए तड़पती रही। वार्ड ब्वॉय भी नहीं पहुंचे, तो परिजन ही महिला को व्हीलचेयर से इलाज के लिए ले गए।
{"_id":"631b28b1a8c1185db63db1f9","slug":"deputy-cm-doing-inspection-old-woman-was-suffering-in-the-e-rickshaw-at-emergency-gate-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डिप्टी सीएम कर रहे थे निरीक्षण, इमरजेंसी के गेट पर ई-रिक्शा में तड़पती रही वृद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डिप्टी सीएम कर रहे थे निरीक्षण, इमरजेंसी के गेट पर ई-रिक्शा में तड़पती रही वृद्धा
Fri, 09 Sep 2022 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ई-रिक्शा में बैठी वृद्ध महिला
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री इमरजेंसी के ऊपरी तल पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए चले गए। इसी दौरान शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी चंद्रकांता (65)जो हार्ट की मरीज हैं उन्हें ई-रिक्शा पर लेकर परिजन इमरजेंसी पहुंचे। यहां इमरजेंसी के गेट पर भीड़ थी। बाहर स्ट्रेचर था, लेकिन चंद्रकांता को व्हीलचेयर की जरूरत थी।
परेशान रहे तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी के गेट पर वार्ड व्वॉय तैनात नहीं मिला। करीब 20 मिनट तक चंद्रकांता ई-रिक्शा पर ही दर्द से तड़पती रही। इसके बाद उनका धेवता अंदर से व्हीलचेयर लेकर आया, जिसमें भी पैर रखने के लिए पायदान नहीं था। जैसे तैसे शिवम ने अपनी मां के साथ अपनी नानी चंद्रकांता को 20 मिनट बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों से बात करते डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
तीमारदारों के साथ जमीन पर बैठ जाना हाल
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वे सीधे इंडोर गेट की तरफ बढ़े यहां गैलरी में जमीन पर बैठे तीमारदारों के साथ वह भी जमीन पर बैठ गए। पड़ोरी निवासी मटरूलाल से उन्होंने पूछा कि उनके मरीज को दवा मिल रही है कि नहीं। मटरूलाल ने बताया कि दवा मिल रही है उपचार भी मिल रहा। इसके बाद वे इंडोर वार्ड में पहुंचे, यहां भर्ती मरीजों से दवा आदि के बारे में जानकारी ली। सुल्तानगंज के देवगंज निवासी सच्चिदानंद ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि वह घायल है और उपचार ले रहा है पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही। उप मुख्यमंत्री ने उसका शिकायती पत्र लिया और एसपी को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मरीज के परिजनों से बात करते डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला