{"_id":"6347b0d1febfe92c9d6606b4","slug":"dengu-vihar-pareshan-nagar-officers-ran-as-soon-as-names-of-the-colonies-changed-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर', कॉलोनियों के नाम बदलते ही दौड़े अफसर, दाग मिटाने के लिए लगा दीं 40 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर', कॉलोनियों के नाम बदलते ही दौड़े अफसर, दाग मिटाने के लिए लगा दीं 40 टीमें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सफाई के लिए लगाई गई मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में नरकपुरी, घिनौना नगर, डेंगू विहार से शहर के दामन पर लगे ‘दाग’ मिटाने के लिए बृहस्पतिवार को अफसर दौरेठा से कलवारी तक दौड़े। बदनामी छिपाने के लिए मकान बिकाऊ व चुनाव बहिष्कार के पोस्टर फाड़े। चार घंटे नालियों की सफाई की रस्म निभाई। लोगों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान सड़क और नाला बनने के बाद ही हो सकता है।
शंकर गढ़ की पुलिया से दौरेठा होते हुए कलवारी तक जलभराव से नारकीय हालात हैं। 28 से अधिक कॉलोनियों के 50 हजार लोग परेशान हैं। विरोध के लिए लोगों ने कॉलोनियों के नाम बदल दिए। जिनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो बृहस्पतिवार को एसडीएम निधि डोडवाल के नेतृत्व में एडीए, नगर निगम, विकास विभाग की टीमें क्षेत्र में दौड़ीं। 40 से अधिक सफाईकर्मियों से नालियों की सफाई कर्राई। वहां लगे कॉलोनियों के बदले हुए नाम, मकान बिकाऊ और 2024 चुनाव बहिष्कार के पोस्टर फाड़ दिए।
2 of 5
लोगों से बात करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में बैठकों का दौर शुरू हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन संग क्षेत्रीय लोगों की पहली बैठक 12 बजे से 1.30 बजे तक विकास भवन में चली, जो बेनतीजा रही। दूसरी बैठक 3 बजे से 4.30 बजे तक चली। जिसमें सीडीओ ने क्षेत्रीय लोगों को बताया कि सड़क व नाला निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपये की मांग शासन से की जाएगी। क्षेत्रीय लोग शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य से भी मिलने जाएंगे।
3 of 5
नाली की सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कलवारी के डेंगू विहार में जलभराव के कारण नौ इंच की दीवार पर चलने को मजबूर लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिल गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वहां पगडंडी बनाकर अस्थायी रास्ता निकाला गया। जिसके बाद अब लोग पगडंडी के सहारे घर तक पहुंच रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन के निर्देश पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव ने विवेक विहार बदला नाम डेंगू विहार में सफाई कराई। झाड़ियां कटवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर निधि डोडवाल के दौरेठा में निरीक्षण के दौरान उनका सुरक्षा गार्ड नाला सरोवर में गिर गया। पैर में हल्की चोट आई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल गार्ड को नाले से निकाला।
विज्ञापन
5 of 5
सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय निवासी हुसैनी ने बताया कि बरसात के दिनों में तीन बच्चे पानी में गिरने से गंभीर रूप से चौटिल हो चुके हैं। यहां रहने वाले लोगों को बच्चों की चिंता सताती रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।