{"_id":"591b2ca84f1c1b8a51f22f34","slug":"deepti-started-playing-cricket-at-the-age-of-nine-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौ साल की उम्र में रखा ग्राउंड पे कदम, एक थ्रो ने बना दिया क्रिकेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल की उम्र में रखा ग्राउंड पे कदम, एक थ्रो ने बना दिया क्रिकेटर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 16 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य के रूप में एक के बाद एक कीर्तिमान बना रही हैं। पहले गेंदबाजी से और अब बल्लेबाजी से सभी को अपना कायल बना लिया है। दीप्ति का रिश्ता क्रिकेट के मैदान से नौ वर्ष की उम्र में वह भी एक थ्रो के चलते जुड़ा।
दीप्ति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दीप्ति का परिवार अवधपुरी, शाहगंज अागरा में रहता है। उनके पिता एसबी शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त हैं और मां सुशीला शर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। दीप्ति सात भाई-बहनों में वह सबसे छोटी है। उनके भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति नौ साल की उम्र में पहली बार मैदान पर गई थी।
दीप्ति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वह एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाते थे, एक दिन दीप्ति भी उनके साथ गई, उसको थ्रो करते हेमलता काला (भारतीय महिला क्रिकेट चयनकर्ता समिति की अध्यक्ष) ने देखा और कहा कि वह अच्छी खिलाड़ी बन सकती है। इसके बाद सुमित दीप्ति को प्रैक्टिस के लिए ले जाने लगे। आज दीप्ति उस मुकाम पर है, जो उनका सपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दीप्ति शर्मा ने 19 फरवरी 2016 को विश्व रिकार्ड कायम किया था। रांची में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वन-डे मैच में 9.2 ओवर में 20 रन देकर छह विकेट प्राप्त किया था। अब दीप्ति ने बल्ले से कमाल किया है। वन-डे में 188 रन की पारी खेली है। मंगलवार को दीप्ति के घर कई लोग बधाई देने पहुंचे। परिवारवालों को फोन से भी लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दीप्ति ने पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच 2014 में भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वह अंडर-19 यूपी टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं। आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह कहते हैं कि दीप्ति शर्मा शुरू से अच्छा कर रही है। निरंतर खेलने के साथ उसमें निखार आ रहा है। उसमें लगातार बेहतर करने की ललक है।