{"_id":"591b23a54f1c1be929f23780","slug":"aam-aadmi-party-will-repeat-the-procedure-of-delhi-election-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वाले मुद्दों को अब यूपी निकाय चुनाव में आजमाएगी 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वाले मुद्दों को अब यूपी निकाय चुनाव में आजमाएगी 'आप'
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 16 May 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
अागरा में संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में हिस्सा लेने जा रही है। इसकी घोषणा मंगलवार को आगरा में पार्टी बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कर दी। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी केवल उन्हीं जिलों में चुनाव लड़ेगी जहां उनका संगठन मजबूत है लेकिन मुद्दों को लेकर दिल्ली वाला रिपीटीशन ही दिखाई दिया।
अागरा में संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह मंगलवार को आगरा में प्रेसवार्ता के दौरान सबसे पहले प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और उसे समाजवादी पार्टी-टू की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सात पुलिस वाले आन ड्यूटी मारे गए, अधिकारियों से बदसलूकी की जा रही है।
अागरा में संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद निकाय चुनाव में हिस्सा लेने की चर्चा पर संजय सिंह ने प्रदेश के नगर निगम और नगर पालिकाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां हजारों सफाई कर्मचारियों के नाम सिर्फ रजिस्टर में दर्ज हैं, जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। सफाई कर्मियों के नाम पर अधिकारी, चेयरमैन व पार्षद पैसा का बंदरबांट कर रहे हैं। सड़क, नाली, हाउस और वाटर टैक्स के नाम पर घोटाला हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अागरा में संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद संजय सिंह दिल्ली वाला वादा ही यूपी में कर गए और बोले कि निकाय चुनाव में बताया जाएगा कि आप जीतती है तो हाउस टैक्स और वाटर टैक्स का दाम आधा कर दिया जाएगा। जिला इकाई चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों का बायोडाटा देखेगी। हर वार्ड से तीन साफ-सुथरी छवि वाले दावेदारों का नाम तय करके जिला इकाई अपनी जोन इकाई को देगी। जोन स्तर पर नाम तय होंगे।
विज्ञापन
अागरा में संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आप को यूपी की जनता भी पसंद करेगी। साढ़े चार साल में इतनी तेजी से कोई पार्टी नहीं बढ़ी। दिल्ली में दोबारा सरकार बनाई, पंजाब में विपक्ष में है, गोवा में पहले चुनाव में मान्यता प्राप्त पार्टी बन गई है।