{"_id":"60f1505c45bcaa4622230bc5","slug":"dangerous-potholes-on-the-roads-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब टूटेगी जिम्मेदारों की नींद: आगरा की सड़कों पर खतरनाक गड्ढे, बन रहे हादसे का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब टूटेगी जिम्मेदारों की नींद: आगरा की सड़कों पर खतरनाक गड्ढे, बन रहे हादसे का सबब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फुलट्टी बाजार के मैनहोल में गिरे बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा की सड़कों पर बारिश में चलना खतरों से खाली नहीं है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे खुले पड़े हैं। ये गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 मोड़ पर खुले नाले में बारिश के बाद दो घंटे में दो लोगों के गिरने के महज तीन दिन बाद ही फुलट्टी बाजार के खुले मैनहोल में 58 वर्षीय बुजुर्ग गिर गए। बनारस बैंक फाटक के सामने मैनहोल से सामने की दुकानों के संचालकों ने दौड़कर बाहर निकाला। एक महीने से खुले पड़े मैनहोल में गिरने पर बुजुर्ग को हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। हादसे से फुलट्टी के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर मैनहोल बंद करने की मांग की है। अगर ऐसा न हुआ तो व्यापारी प्रदर्शन करेंगे।
2 of 5
पुलिया निर्माण के बाद इस हिस्से को खुला छोड़ दिया
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 मोड़ पर हनुमान मंदिर के सामने बाइक सवार और घोड़ी के गिर जाने के बाद भी नगर निगम और वबाग कंपनी ने कोई सबक नहीं सीखा। शहर में मानस नगर, आवास विकास, फुलट्टी, गढ़ी भदौरिया, जगदीशपुरा, सिंधी बाजार, हॉस्पिटल रोड पर ऐसे ही मौत के गड्ढे एक-दो माह से खुले पड़े हैं।
3 of 5
सड़क किनारे खुला पड़ा गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
मानसून से पहले इन गड्ढों न तो ढका गया और न ही पुलिया का निर्माण किया गया। कभी ये गड्ढे हादसे का सबब बन सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईंट पत्थर से भर दिया गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
दवा व्यापारी आशीष शर्मा ने कहा कि हमारे घर के पास फुलट्टी और व्यापार में हॉस्पिटल रोड पर गड्ढा खुला पड़ा है। हर दिन दोनों जगह इससे जाम लगता है और कोई न कोई गिर रहा है, लेकिन एक महीने से दोनों जगह कोई भी इन्हें बंद नहीं करा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
हॉस्पिटल रोड पर गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
पार्षद रवि बिहारी माथुर ने कहा कि नाले साफ किए नहीं और मैनहोल, पुलिया तोड़कर रखी दीं। अब हादसे हो रहे हैं। लोग मैनहोल में गिर रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर देख नहीं रहे। केवल कागजों पर रिपोर्ट बना रहे हैं। लोगों के साथ हादसों की उन्हें चिंता नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।