आगरा की सड़कों पर बारिश में चलना खतरों से खाली नहीं है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे खुले पड़े हैं। ये गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 मोड़ पर खुले नाले में बारिश के बाद दो घंटे में दो लोगों के गिरने के महज तीन दिन बाद ही फुलट्टी बाजार के खुले मैनहोल में 58 वर्षीय बुजुर्ग गिर गए। बनारस बैंक फाटक के सामने मैनहोल से सामने की दुकानों के संचालकों ने दौड़कर बाहर निकाला। एक महीने से खुले पड़े मैनहोल में गिरने पर बुजुर्ग को हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। हादसे से फुलट्टी के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर मैनहोल बंद करने की मांग की है। अगर ऐसा न हुआ तो व्यापारी प्रदर्शन करेंगे।
कब टूटेगी जिम्मेदारों की नींद: आगरा की सड़कों पर खतरनाक गड्ढे, बन रहे हादसे का सबब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन