{"_id":"602289a27bf6ef1431338683","slug":"cyber-crime-news-monika-arrested-for-stealing-credit-card-holder-data-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: साइबर ठगों को क्रेडिट कार्डधारकों का डाटा देने वाली मोनिका समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: साइबर ठगों को क्रेडिट कार्डधारकों का डाटा देने वाली मोनिका समेत दो गिरफ्तार
विशेष कार्य बल (एसटीएफ) नोएडा और आगरा की खेरागढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को क्रेडिट कार्डधारकों का डाटा साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वालीमोनिका को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही बैंकों के कॉल सेंटर से जुड़ा एक कर्मचारी भी पकड़ा गया। दिल्ली की रहने वाली मोनिका ने छह महीने में हजारों लोगों का डाटा बेचा था। उसके खातों में 17 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है। एक और नाम सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, भिलावली, खेरागढ़ निवासी गजेंद्र सिंह को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में गौरव नाम के व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक बुलाया था। इसके बाद क्रेडिट कार्ड का फार्म भरवा लिया था। तीन नवंबर 2020 को घर पर क्रेडिट कार्ड पहुंचते ही 20589 रुपये की शॉपिंग कर ली गई थी। 19 दिसंबर 2020 को बैंक जाने पर गजेंद्र को पता चल सका था। इस मामले में 22 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था।
3 of 6
आगरा: साइबर ठगी के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि दिल्ली के गैंग ने फर्जी शॉपिंग कंपनी की साइट बना रखी थीं। बैंकों से क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा चोरी कर लिया जाता था। उन्हें क्रेडिट कार्ड पहुंचने के दिन ही कॉल करके ओटीपी सहित अन्य जानकारी ले ली जाती थी। फर्जी शापिंग साइट पर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते थे। साइट की मदद से लेन-देन करके खातों में पैसा ट्रांसफर कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आगरा: आरोपी मोनिका और दिनेश उर्फ सुलेमान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गैंग के सरगना सौरभ सहित चार आरोपियों को जेल भेजा था। मंगलवार को फरार आरोपी मोनिका उर्फ शिल्पी निवासी आर-2 ब्लाक हाउस नंबर सात, मोहन गार्डन, नई दिल्ली और दिनेश उर्फ सुलेमान निवासी आर जैड जे 152, निहाल नगर, नागलोई, थाना निहाल नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
आगरा: मोनिका और साइबर ठगी के आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सौरभ ने ग्राहकों का डाटा मोनिका उर्फ शिल्पी से मिलने की जानकारी दी थी। मोनिका पूर्व में कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं से डाटा चोरी करके लेती थी। कॉल सेंटर बैंकों के ग्राहकों को सर्विस उपलब्ध कराता था। छह महीने पहले मोनिका ने अपना काम शुरू किया था। उसके पास सात लाख ग्राहकों का डाटा होने की जानकारी मिली थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।