फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Agra News Cyber Criminal Gang Stolen Data Of Credit card holders

साइबर ठगों के निशाने पर थे 6000 क्रेडिट कार्डधारक, आगरा पुलिस को मिले कई सुराग

Sat, 30 Jan 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 12:06 AM IST
सार

  • साइबर ठगों की डायरी और 61 पेज में मिला है क्रेडिट कार्ड का डाटा
  • मोनिका नाम की युवती से 35 रुपये में खरीदते थे एक ग्राहक का डाटा 

विज्ञापन
Up Agra News Cyber Criminal Gang Stolen Data Of Credit card holders
आगरा पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ नोएडा और आगरा पुलिस की गिरफ्त में आए दिल्ली-एनसीआर के साइबर अपराधी छह हजार क्रेडिट कार्ड धारकों से ठगी करने वाले थे। आरोपियों से बरामद डायरी और 61 पेज में कार्ड धारकों का डाटा मिला है। पुलिस अब डाटा उपलब्ध कराने वालों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
एसटीएफ नोएडा और थाना खेरागढ़ पुलिस ने मंगलवार रात को फरीदाबाद से सौरभ भारद्वाज, आस मोहम्मद उर्फ आशु, नई दिल्ली निवासी लखन गुप्ता और शिवम गुप्ता को गिरफ्तार किया था। ये लोग बैंकों के क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा प्राप्त करके उनको कॉल करते थे। इसके बाद क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर अपनी फर्जी ई कामर्स कंपनी में डिटेल भरकर खाते में रकम जमा करके निकाल लेते थे। पांच साल में एक करोड़ से अधिक की कमाई की थी। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- साइबर ठग: कौन है मोनिका, जिसके पास है बैंकों के सात लाख ग्राहकों का डाटा, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाना खेरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि आरोपियों से लैपटॉप, 14 मोबाइल, एक डायरी, एक स्कार्पियो, एक होंडा सिटी कार, 6.59 लाख रुपये और 61 पेज में क्रेडिट कार्ड ग्राहकों का डाटा मिला है। 61 पेज का डाटा एक कंप्यूटराइज्ड एक्सेल फाइल में है। 

पूछताछ में आरोपी सौरभ भारद्वाज से पता चला कि वह बैंक कर्मी रही मोनिका से डाटा लेने के लिए व्हाट्स एप पर मैसेज करता था। वह ओके लिखकर भेजती थी। इसके बाद डाटा आ जाता था। यह डाटा मेल या व्हाट्स एप पर एक्सेल फाइल में आता था। उन्होंने हाल ही में छह हजार लोगों का डाटा निकलवाया था। इन लोगों को कॉल करके जानकारी ले रहे थे। 

सुराग: गैंग में बैंकों का डाटा चोरी करने वाले भी
थाना खेरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि इस गैंग में बैंकों का डाटा चोरी करके उपलब्ध कराने वाले भी लोग शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मोनिका नाम की युवती का नाम सामने आया है। वह एक ग्राहक का डाटा 35 रुपये में बेचती थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपियों से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की भी जांच की जा रही है। वह किन लोगों के संपर्क में थे? यह पता किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि सौरभ और आस मोहम्मद की दो फर्जी ई कॉमर्स कंपनियों के खातों में एक करोड़ रुपये आने के बाद निकाल लिए गए थे। अकेले आस मोहम्मद की ई कामर्स कंपनी में 70 लाख रुपये जमा हुए। उसने 240 लोगों के क्रेडिट कार्ड से रकम ट्रांसफर की। सौरभ की कंपनी से खातों में 60 लोगों के 30 लाख रुपये जमा होने की जानकारी बैंक से मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed