{"_id":"5e4a7dda8ebc3ef28c662918","slug":"cutouts-will-be-put-to-welcome-donald-trump-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खास तैयारी, ताजनगरी इस अंदाज में बोलेगी- 'नमस्ते ट्रंप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खास तैयारी, ताजनगरी इस अंदाज में बोलेगी- 'नमस्ते ट्रंप'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : thehill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दिल्ली से पहले अहमदाबाद जाएंगे, वहां से आगरा आएंगे। आगरा और अहमदाबाद के अफसरों में यह होड़ लगी है कि किसके यहां स्वागत-सत्कार बेहतर हो। अहमदाबाद में जबरदस्त तैयारी पहले से चल रही है।
2 of 5
माल रोड पर हो रहा काम
- फोटो : अमर उजाला
अब आगरा में तैयारी ने तेजी पकड़ी है। यहां खेरिया एयरपोर्ट से निकलते ही ताजमहल तक रास्ते में दोनों ओर डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट लगाए जाएंगे। जगह-जगह होर्डिंग होंगे, जिन पर ट्रंप और उनकी पत्नी का वेलकम लिखा होगा। जगह-जगह स्टेंडी भी लगाई जाएंगी।
3 of 5
ताजमहल में चमेली फर्श
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ताजमहल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान यह चर्चा तक हुई कि डोनाल्ड ट्रंप को शू कवर कहां पर पहनाए जाएंगे। सैलानियों को ये चमेली फर्श पर जाने से पहले पहनाए जाते हैं। ट्रंप को इससे पहले ही पहनाए जाने पर विचार हुआ। दूसरा मुद्दा यह आया कि ट्रंप को वो बुकलेट कहां दी जाएगी जिस पर राष्ट्राध्यक्ष ताज के बारे में अपने विचार लिखते हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि सभी तैयारियों का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताज के आस-पास कुत्ते, गाय को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम लगा दी गई है। ताज के मुख्य मकबरे के पास फव्वारे हैं। इनसे पानी की बूंदें रास्ते पर आती हैं। ऐसे में कहीं फिसलन तो नहीं है, इसकी जानकारी लेने के लिए पुलिस प्रशासन के अफसरों ने पैदल चलकर देखा।
विज्ञापन
5 of 5
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Facebook
डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को आएंगे। तापमान अब चढ़ने लगा है। ऐसे में डायना सीट का पत्थर गर्म हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए खास व्यवस्था की गई है। एक कर्मचारी इस बात का ध्यान रखेगा कि सीट का पत्थर गर्म न होने पाए। यह जैसे ही गर्म होने लगे, इस पर पानी डालकर ठंडा कर दिया जाए। दो साल पहले ब्रिटेन के शाही जोड़े के आने पर ऐसा ही किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।