{"_id":"5dff62998ebc3e87b96e20ec","slug":"crpf-deployed-in-firozabad-after-violence-over-caa-protests","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में सीआरपीएफ ने संभाली कमान, उपद्रवियों को हिदायत- हंगामा किया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में सीआरपीएफ ने संभाली कमान, उपद्रवियों को हिदायत- हंगामा किया तो खैर नहीं
Mon, 23 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
गश्त करते सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के उपद्रव वाले क्षेत्रों में रविवार सुबह से ही सीआरपीएफ की टीम ने कमान संभाल ली। सीआरपीएफ ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की। उपद्रवियों को चेतावनी दी कि बार-बार बाहर आए तो कार्रवाई होगी। सीआरपीएफ की तैनाती होने के साथ अफसरों ने राहत की सांस ली।
हाईवे पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून के विरोध में बवाल के कारण बदले हालात को काबू करने में पुलिस, प्रशासन और पीएसी की टीम जुटी थी। बवाल के चलते मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय और आईजी जोन ए. सतीश गणेश भी विगत तीन दिन से जिले में डेरा डाले हैं। हर स्थिति पर नजर रखने के साथ गश्त की जा रही है। शहर में उपजे हालात को नियंत्रित करने के लिए शनिवार को एक कंपनी सीआरपीएफ मिल गई है।
भीड़ को दौड़ाते सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह सीआरपीएफ की टीम को उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया। सीआरपीएफ ने पहले नालबंद से ही लेकर इमामबाड़ा क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। इसके बाद सीआरपीएफ की कंपनी रसूलपुर क्षेत्र के साथ हाजीपुरा क्षेत्र में टीम पहुंची। सीआरपीएफ के जवानों ने भ्रमण के दौरान बाहर दिखने वाले लोगों को अंदर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्स के साथ पैदल मार्च करते पुलिस-प्रसासन के आला अफसर
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय, आईजी जोन ए. सतीश गणेश, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप, एसपी देहात राजेश कुमार ने फोर्स के साथ शहर के प्रभावित क्षेत्रों का भी भ्रमण किया। साथ ही लोगों को हिदायत दी कि वह अपने प्रतिष्ठानों को खोलें आसानी से रहें। बलवाइयों को किसी कीमत पर भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर वार्ता करते आला अफसर
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रव प्रभावित क्षेत्र में अभी तक स्थानीय फोर्स के साथ ही आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद ने रसूलपुर, दक्षिण एवं रामगढ़ थाने में पहले तैनात थाना प्रभारियों की आगरा और मथुरा एवं मैनपुरी जिले से बुलाकर तैनाती की है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने रसूलपुर थाने के बाहर मथुरा, आगरा से आए अधिकारियों को उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों का मानचित्र समझाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुस्तैद रहें और किसी प्रकार की दिक्कत होने पर मानचित्र का सहारा लें।