फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य: रथ पर विराजे राम-सिया, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम; देखें तस्वीरें

Thu, 08 Oct 2026 10:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 08 Oct 2026 10:45 PM IST
सार

गोधूली बेला में रथ पर विराजे राम-सिया का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। ऐसा लग रहा था मानो अयोध्या से रघुनंदन श्रीराम मिथिला पधारे हों और राजा जनक अपनी नगरी के द्वार पर उनके स्वागत के लिए खड़े हों।

विज्ञापन
Crowd of devotees thronged Janakpuri in Agra
रोशनी से जगमग जनकपुरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में जनकपुरी महोत्सव के दूसरे दिन भावना एस्टेट रोड पर गोधूली बेला में भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। रथ पर प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप जनक महल की ओर पधारे तो पूरी जनकपुरी मानो मिथिला में बदल गई। सजे-धजे मार्ग, फूलों की सजावट और जगमगाती रोशनी के बीच राम-सिया के दर्शन के लिए श्रद्धालु दोनों ओर खड़े रहे। हाथ जोड़कर भक्तों ने प्रभु के दर्शन किए और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।


 
Trending Videos
Crowd of devotees thronged Janakpuri in Agra
जनकपुरी में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रथ पर प्रभु श्रीराम और माता सीता के साथ चारों भाइयों के स्वरूपों के दर्शन ने श्रद्धालुओं को त्रेता युग की अनुभूति करा दी। उनके साथ राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल भी मौजूद रहे। रथ जैसे-जैसे जनक महल की ओर बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति बढ़ती गई। जनक महल पहुंचने पर राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारकर स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। ‘जय हनुमान ज्ञान गुण सागर’ की गूंज से पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया। इंडिया गॉट टैलेंट फेम द क्रेजी हॉकर्स प्रीति की टीम ने नृत्य प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और रंगीन बना दिया।

 
Crowd of devotees thronged Janakpuri in Agra
जनकपुरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद भक्ति संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कुमार विशु ने रामायण की चौपाइयों, श्रीराम भक्ति के भजनों और संत कबीर की वाणी से समां बांध दिया। श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि.... हनुमान चालीस व रामायण की चौपाइयों के गायन के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कबीर के दोहों के माध्यम से प्रेम, सत्य, सदाचार और आत्मबोध का संदेश दिया गया। रामायण की चौपाइयों, भजनों और कबीर की वाणी का यह संगम जनकपुरी की शाम को आध्यात्मिक रंग में रंगता रहा।  गोधूली बेला में रथ पर विराजे राम-सिया का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा। ऐसा लग रहा था मानो अयोध्या से रघुनंदन श्रीराम मिथिला पधारे हों और राजा जनक अपनी नगरी के द्वार पर उनके स्वागत के लिए खड़े हों। दोनों ओर खड़े श्रद्धालु हाथ जोड़कर प्रभु के दर्शन करते रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd of devotees thronged Janakpuri in Agra
जनकपुरी में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौधरी उदयभान सिंह, मधु बघेल, जिलाधिकारी मनीष बंसल, श्री रामलीला कमेटी महामंत्री राजीव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे और प्रभु के स्वरूपों की आरती उतारी। आयोजन समिति ने किया स्वरूपों का स्वागतआयोजन समिति अध्यक्ष राजू यादव के साथ संतोष कटारा, मनोज बंसल, अरविंद शर्मा, अजय गर्ग अवागढ़, संजय गोयल, अशोक गुप्ता, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, अमृता पोरवाल, आरती शर्मा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Crowd of devotees thronged Janakpuri in Agra
माता जानकी और चारों भाइयों के स्वरूप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस परिवार ने शुरू की राम बरात की परंपरा, उसी के पौत्र से अभद्रता
आगरा की ऐतिहासिक रामलीला और राम बरात की परंपरा से जुड़े परिवार व लाला कोकामल के पौत्र एवं रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल पुलिस के व्यवहार को लेकर रोष व्यक्त किया। राजीव अग्रवाल ने बताया कि जनकपुरी में प्रवेश के दौरान उनके पास निर्धारित पास होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की और अभद्र व्यवहार किया। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनके पास पर संबंधित अधिकारी की मोहर लगी थी। उन्होंने पुलिसकर्मी को पास दिखाया, इसके बावजूद प्रवेश को लेकर उनसे सवाल किए गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं और पैर में चोट भी लगी है, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने शालीन व्यवहार नहीं किया। मौके पर जनकपुरी के नोडल अधिकारी नवनीत मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों से फोन पर पुलिसकर्मी की बात भी कराई। उसके बाद भी नहीं सुनी। इसलिए बरात विदा कराने तक ही रुकंगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed