लॉकडाउन में राशन बंटना आज से शुरू हो गया है। आगरा मंडल में फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा जनपदों में राशन डीलरों ने राशन का वितरण किया। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का बहुत महत्व है। जब राशन की दुकानों पर इसकी पड़ताल की गई तो कहीं पर लोग दूरी के लिए बनाए गए घेरों का पालन करते दिखे वहीं कहीं पर लोग राशन की दुकानों पर पहले राशन लेने के लिए चढ़ते हुए दिखे।
पेश है एक रिपोर्ट...
2 of 8
टेडी बगिया में राशन लेने से पहले हाथ धुलवाता डीलर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में टेडी बगिया में राशन लेने से पहले डीलर ने सावधानी बरती। राशन लेने पहुंचे लोगों के पहले हाथ धुलवाए कर सैनिटाइज कराए गए। इसके बाद उन्हें खाद्यान वितरित किया गया। लोगों ने यहां सामाजिक दूरी का पालन किया।
3 of 8
राशन की दुकान पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ही ट्रांस यमुना कॉलोनी में तस्वीर कुछ दूसरी नजर आई। यहां राशन डीलर की दुकान पर भीड़ जुट गई। लोगों ने एक मीटर की दूरी का पालन नहीं किया। वहीं हाथ भी नहीं धुलवाए गए।
4 of 8
मैनपुरी के किशनी में राशन लेने पहुंची जनता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी में बुधवार को अप्रैल माह के पहले दिन राशन की दुकान जब खुली तो यहां भीड़ जुट गई। लोग राशन लेने के लिए उतावले दिखे।
5 of 8
विश्राम घाट स्थित राशन की दुकान पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के विश्राम घाट स्थित राशन की दुकान पर लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया और एक मीटर की दूरी पर खड़े दिखाई दिए।