{"_id":"5fdf5ed88ebc3ecd6b4ba012","slug":"wife-shot-died-in-car-allegation-on-husband-crime-news-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हत्याकांड में आया नया मोड़, 'प्रीति ने मां से कहा था पति उसे कभी भी मार देगा...भाई ने लगाया बहनोई पर हत्या पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्याकांड में आया नया मोड़, 'प्रीति ने मां से कहा था पति उसे कभी भी मार देगा...भाई ने लगाया बहनोई पर हत्या पर आरोप
Mon, 21 Dec 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रीति का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर से शनिवार रात दर्शन कर लौट रहे दंपती पर हमले में पत्नी की मौत के मामले में साले ने जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि जीजा के अन्य महिलाओं से संबंध थे, बहन विरोध करती थी। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
घटनास्थल पर खड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि एनआईटी मार्केट जे ब्लॉक फरीदाबाद निवासी सुनील पुत्र रामकिशन पत्नी प्रीति (25) के साथ शनिवार की रात सवा आठ बजे कार से कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर के दर्शन कर फरीदाबाद लौट रहा था, जैसे ही कार शालीमार रोड पर नरसी विलेज के निकट पहुंची तो पीछे से आते बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने कार में बैठी प्रीति के सिर में गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी, जबकि सुनील बायें हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था।
घटनास्थल पर खड़ी कार और प्रीति का पति
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मृतका के भाई गोपालपुरा होलीगेट मथुरा निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीति की शादी छह वर्ष पूर्व सुनील से हुई थी। शादी के बाद से ही सुनील अन्य महिलाओं के संपर्क में आकर तंग, परेशान करता था। इस बात को प्रीति ने कई बार मां को भी बताया और कहा कि सुनील मुझे कभी भी मार सकता है। शनिवार को प्रीति को शनि मंदिर घुमाने के बहाने लाया और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील
- फोटो : अमर उजाला
एक माह में एक ही नंबर पर 350 बार बात
अगर मृतका प्रीति के भाई प्रदीप की बात पर भरोसा किया जाए तो काफी हद तक आरोप सही साबित हो रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुनील के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई तो पिछले एक माह में सुनील ने एक ही नंबर पर करीब 350 से अधिक बार बात आधा घंटे से अधिक बात की है। पुलिस इस पर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रीति के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार मथुरा में हुआ, भाई ने दी मुखाग्नि
मृतका का अंतिम संस्कार मथुरा में कर दिया गया। छोटे भाई अंकित ने मुखाग्नि दी, चार साल का बेटा अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं आ सका। ससुरालीजन भी नहीं पहुंचे। ऐसे कई सवाल मृतका के ससुरालीजनों की साजिश को साफ उजागर करते हैं। फिलहाल आदित्य प्रीति की ससुराल में हैं। प्रदीप का कहना है जल्द उसे भी लाया जाएगा।