फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: बैंक में डाका डालने वाले लुटेरों की तलाश में लगे 100 से अधिक पुलिसकर्मी, अब तक नहीं सुराग

Sat, 19 Dec 2020 06:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Overseas Bank Robbery in Agra News: police did not found any clue of robbers
इंडियन ओवरसीज बैंक आगरा डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 56.94 लाख रुपये की डकैती की घटना में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। डकैतों की जानकारी देने पर एक लाख का इनाम घोषित करने पर भी बात नहीं बनी तो शुक्रवार को 100 पुलिसकर्मी सादा वर्दी में गांवों में लगाए गए। ये लोगों से बातचीत कर बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Indian Overseas Bank Robbery in Agra News: police did not found any clue of robbers
इंडियन ओवरसीज बैंक आगरा डकैती कांड: सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

15 दिसंबर को दिनदहाड़े बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम देकर बदमाश रोहता गांव में होकर भाग गए थे। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था। इसमें बदमाश बाइक में धक्का लगाते हुए दिख रहे थे। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने भागने के लिए रोहता गांव से इरादतनगर और शमसाबाद का मार्ग अपनाया होगा। भागने का एक मार्ग रोहता से मलपुरा का भी हो सकता है। इन दोनों ही रास्तों पर तीन दिन से 100 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। उम्मीद है कि किसी ने बदमाशों को पहचाना होगा तो वह बता देगा। ठेल और खोखे वालों से भी पूछताछ की गई है।

Indian Overseas Bank Robbery in Agra News: police did not found any clue of robbers
इंडियन ओवरसीज बैंक आगरा डकैती कांड: इसी बैंक में पड़ी थी डकैती - फोटो : अमर उजाला

बैंक के आसपास दुकान और ढाबों पर काम करने वाले कर्मचारियों का भी रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले किसी कर्मचारी से मिलने कोई संदिग्ध तो नहीं आया था। वह बैंक की रेकी तो नहीं करके गया था। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि जांच की जा रही है। फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम काम कर रही हैं। अलग-अलग तरीके से पता किया जा रहा है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Overseas Bank Robbery in Agra News: police did not found any clue of robbers
इंडियन ओवरसीज बैंक आगरा डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को बदमाशों के जो फुटेज मिले हैं, उनको जेल में बंद अपराधियों को दिखाया गया है। फुटेज में बैंक लूटने वाले बदमाशों के चेहरे तो नहीं आ रहे हैं। मगर, बाइक चलाने और कद-काठी से उनके बारे में पता किया जा सकता है। इस पर ही पुलिस ने जेल में बंद अपराधियों से जानकारी की। मगर, कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
Indian Overseas Bank Robbery in Agra News: police did not found any clue of robbers
इंडियन ओवरसीज बैंक आगरा डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बैंक लुटेरों के बारे में सुराग देने वाले के लिए एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई है। जो सूचना देगा, पुलिस उसका नाम भी गोपनीय रखेगी। इस पर शुक्रवार को थाना सदर में कई फोन आए। लोगों ने मालूम किया कि यह रकम कैसे मिलेगी? पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने अंदाजे के आधार पर बताया कि बदमाश किस गांव के हो सकते हैं? इस पर काम किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed