फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरवेश यादव हत्याकांड: आरोपी मनीष शर्मा की मौत के साथ दफन हो गए कई 'राज'

Sun, 23 Jun 2019 08:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
up bar council president darvesh yadav murder's accused died in medanta hospital
दरवेश यादव के साथ हत्यारोपी मनीष शर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की हत्या के आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की मौत के साथ ही कई राज भी दफन हो गए। पुलिस को हत्याकांड से जुड़े कई सवालों के जवाब अब नहीं मिल पाएंगे। पुलिस के पास चश्मदीदों के बयानों के सिवाय कोई जानकारी नहीं है। मनीष को इतना गुस्सा क्यों आया? दरवेश की हत्या की मुख्य वजह क्या थी? जैसे तमाम सवालों के जवाब अब भी पुलिस ढूंढ रही है।
up bar council president darvesh yadav murder's accused died in medanta hospital
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यह घटना 12 जून को वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में हुई थी। यूपी बार काउंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव दीवानी में स्वागत समारोह के बाद चैंबर में बैठी थीं। इस दौरान मनीष शर्मा भी पहुंच गया था। मनीष के आने से पहले चैंबर में मैनपुरी का इंस्पेक्टर सतीश यादव मौजूद था। मगर, वो बाहर चला गया था। 
up bar council president darvesh yadav murder's accused died in medanta hospital
घटना के चश्मदीद इंस्पेक्टर सतीश यादव - फोटो : अमर उजाला
मनीष ने उसे जाते हुए देखा था। इसके बाद सवाल किया था कि सतीश यहां क्यों आया? इस पर दरवेश का मौसेरा भाई मनोज नाराज हुआ था। उसके इस तरह बात करने पर मनीष ने गुस्सा दिखाया। इसके बाद पिस्टल तान दी थी। पांच गोलियां चलाईं। दरवेश की हत्या के बाद खुद भी गोली मार ली थी। पुलिस हत्याकांड के समय मौजूद नौ चश्मदीदों में से आठ के बयान दर्ज कर चुकी है। दरवेश की भतीजी कंचन यादव का बयान बचा है। वो दो दिन बाद शांति पाठ के बाद बयान दर्ज कराने आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
up bar council president darvesh yadav murder's accused died in medanta hospital
दरवेश यादव के साथ हत्यारोपी मनोज (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चश्मदीदों से ही यही सवाल किया कि मनीष को इतना गुस्सा क्यों आया कि उसने हत्याकांड को अंजाम दे डाला। चश्मदीदों ने लगभग एक जैसा ही बयान दिया है। मनीष शर्मा के बयान के लिए भी पुलिस तैयारी में लगी थी। मगर, उसकी मौत के साथ सारे राज दफन हो गए। आखिर मनीष ने दरवेश की हत्या क्यों की? यह सवाल ही बना रह गया।
विज्ञापन
up bar council president darvesh yadav murder's accused died in medanta hospital
दरवेश यादव (फाइल) - फोटो : Facebook
हत्या के मामले में दरवेश सिंह यादव के भाई पंजाब सिंह यादव के बेटे सनी यादव ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें तीन लोगों को नामजद किया। इसमें एक अधिवक्ता मनीष शर्मा था। उस पर दरवेश को गोली मारे जाने और साजिश का आरोपी बनाया गया। वहीं उसकी पत्नी वंदना पर फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया गया। तीसरा आरोपी विनीत गुलेचा है। वो मनीष को स्कूटर पर बैठाकर लाए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed