{"_id":"5ccd3328bdec22074e011f9b","slug":"mining-mafia-dug-death-pits-in-yamuna-river-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना में खनन माफिया ने खोद दिए 'मौत के गड्ढे', दो दिनों में गई तीन किशोरों की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना में खनन माफिया ने खोद दिए 'मौत के गड्ढे', दो दिनों में गई तीन किशोरों की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में अवैध खनन से बने यमुना में गड्ढे जान ले रहे हैं। दो दिनों के अंदर यमुना में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो चुकी है। ऐसी घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। न जानकारी वाले बोर्ड लगाए गए हैं और न ही नहाने के स्थानों पर बैरीकेडिंग की गई है।
2 of 5
डूबे छात्र की तलाश करते लोग, इंसेट में गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला क्षेत्र में शोभा नगर, नगला बिहारी, प्रकाश नगर, रामबाग पार्क, स्ट्रैची पुल, चीनी का रोजा, 11 सीढ़ी और खंदौली क्षेत्र में पोइया पर घाट और नहाने के स्थान हैं। इनके अलावा बल्केश्वर, कैलाश मंदिर, रुनकता पर भी लोग नहाने जाते हैं।
3 of 5
फाइल फोटो
लोगों के डूबने की घटनाएं सबसे ज्यादा शोभा नगर और चीनी का रोजा पर होती हैं। इन स्थानों पर यमुना अधिक गहरी है। कुछ जगह पानी कम है, जबकि कुछ जगह गड्ढे बने हुए हैं। जब लोग नहाने जाते हैं तो कम पानी समझकर जाते हैं। इससे उन्हें गहरे पानी का अंदाजा नहीं रहता है। इसी धोखे में आकर गड्ढे के गहरे पानी में डूब जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुना में गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन से भी यह गड्ढे हो गए हैं। बच्चों को इसका पता नहीं चलता है। कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं रहती है। चीनी का रोजा को छोड़कर किसी अन्य घाटों पर रेलिंग और रस्सी तक नहीं लगी है। पुलिस भी तैनात नहीं रहती है, जिससे नहाने आने वाले लोगों को सचेत किया जा सके।
विज्ञापन
5 of 5
यमुना में डूबकर किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो दिनों के अंदर यमुना में डूबकर तीन किशोरों की मौत हो गई। ये किशोर यमुना में नहाने गए थे, लेकिन नहाते समय यमुना में बने गहरे गड्ढों में जाने से डूब गए। इससे पहले ही इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।