फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा बैंक डकैती: आर्यावर्त बैंक में इसी तरह डाला था डाका, कैश लूट के बाद सीसीटीवी डीवीआर ले गए थे बदमाश

Wed, 16 Dec 2020 09:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Dec 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Know Agra Bank Loots Aryavart Bank Robberey In Aanwalkhera
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आंवलखेड़ा में इसी साल 29 जनवरी ठीक ऐसे ही लूटपाट की गई थी जैसे अब सदर के इंडियन ओवरसीज बैंक में की गई है। तब भी बदमाश बैंक के सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए थे। इस बार भी ले गए हैं। तब भी बाइक पर आए थे, इस बार भी बाइक पर आए। पुलिस उस गिरोह के बारे में भी पड़ताल कर रही है।


Know Agra Bank Loots Aryavart Bank Robberey In Aanwalkhera
आगरा बैंक डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर क्षेत्र की बात करें तो छह साल में दूसरी बड़ी घटना है। 22 मई 2014 को बदमाशों ने सदर बाजार स्थित विजया बैंक में डाका डाला था। 30 लाख रुपये कैश लूटने के बाद कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम में ही बंद कर दिया था। इस बार सीसीटीवी ले गए हैं, तब कैमरों में आग लगा दी थी। जिससे बैंक में धुआं भर गया था। कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया था, तब कहीं कर्मचारियों को बाहर निकाला गया था। इस घटना में एक गार्ड का परिचित ही शामिल था। पुलिस ने कुछ दिन बाद घटना का खुलासा किया था।
Know Agra Bank Loots Aryavart Bank Robberey In Aanwalkhera
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसी अंदाज में इंडियन ओवरसीज बैंक में भी बदमाश आए। उन्होंने आते ही कर्मचारियों को बंधक बनाया। स्ट्रांग रूम खुलवाने के बाद कैश लूटा। कर्मचारियों को बंद करके भाग गए। गनीमत रही कि बदमाश बाहर का गेट खोलकर गए थे। इस कारण ग्राहक अंदर आ गए। ग्वालियर हाईवे पर ही पूर्व में एटीएम भी काटा गया था। लाखों का कैश बदमाश ले गए थे। शहर और देहात में पहले भी बैंक डकैती की घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know Agra Bank Loots Aryavart Bank Robberey In Aanwalkhera
आर्यावर्त बैंक - फोटो : अमर उजाला
यह हो चुकी हैं बैंक में लूट की घटनाएं
- 23 मार्च 2012: शास्त्रीपुरम स्थित केनरा बैंक की शाखा में लूट की गई थी। बदमाश कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 11.73 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।
- 23 अगस्त 2012 : थाना जगदीशपुरा के बोदला स्थित मणिप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में छह बदमाशों ने दस किलोग्राम सोने के जेवरात और सवा लाख रुपये लूटे थे।
- 26 फरवरी 2013 : सैंया में तेहरा पुलिस चौकी के पास श्रेयस ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने धावा बोला था। सहायक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी थी। ग्राहक को भी घायल कर दिया था। ग्रामीणों के वहां जुटने पर बदमाशों ने फायरिंग की और भाग गए।
विज्ञापन
Know Agra Bank Loots Aryavart Bank Robberey In Aanwalkhera
बैंक डकैती के खुलासे पर जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
  • 22 मई 2014 : थाना सदर बाजार में विजया बैंक से बदमाश 30 लाख रुपये लूट ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों को जला दिया था। कर्मचारियों को बंधक बनाया था।
  • एक जनवरी 2016 : खंदौली स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25.66 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।
  •  29 जनवरी : बरहन के आंवलखेड़ा में आर्यावर्त बैंक से बदमाश तीन लाख रुपये लूट ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए थे। कर्मचारियों के विरोध पर मारपीट तक कर दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed