{"_id":"5fd98013653b7c7502575662","slug":"know-agra-bank-loots-aryavart-bank-robberey-in-aanwalkhera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा बैंक डकैती: आर्यावर्त बैंक में इसी तरह डाला था डाका, कैश लूट के बाद सीसीटीवी डीवीआर ले गए थे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा बैंक डकैती: आर्यावर्त बैंक में इसी तरह डाला था डाका, कैश लूट के बाद सीसीटीवी डीवीआर ले गए थे बदमाश
Wed, 16 Dec 2020 09:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Dec 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के आंवलखेड़ा में इसी साल 29 जनवरी ठीक ऐसे ही लूटपाट की गई थी जैसे अब सदर के इंडियन ओवरसीज बैंक में की गई है। तब भी बदमाश बैंक के सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए थे। इस बार भी ले गए हैं। तब भी बाइक पर आए थे, इस बार भी बाइक पर आए। पुलिस उस गिरोह के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
आगरा बैंक डकैती कांड: घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर क्षेत्र की बात करें तो छह साल में दूसरी बड़ी घटना है। 22 मई 2014 को बदमाशों ने सदर बाजार स्थित विजया बैंक में डाका डाला था। 30 लाख रुपये कैश लूटने के बाद कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम में ही बंद कर दिया था। इस बार सीसीटीवी ले गए हैं, तब कैमरों में आग लगा दी थी। जिससे बैंक में धुआं भर गया था। कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया था, तब कहीं कर्मचारियों को बाहर निकाला गया था। इस घटना में एक गार्ड का परिचित ही शामिल था। पुलिस ने कुछ दिन बाद घटना का खुलासा किया था।
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसी अंदाज में इंडियन ओवरसीज बैंक में भी बदमाश आए। उन्होंने आते ही कर्मचारियों को बंधक बनाया। स्ट्रांग रूम खुलवाने के बाद कैश लूटा। कर्मचारियों को बंद करके भाग गए। गनीमत रही कि बदमाश बाहर का गेट खोलकर गए थे। इस कारण ग्राहक अंदर आ गए। ग्वालियर हाईवे पर ही पूर्व में एटीएम भी काटा गया था। लाखों का कैश बदमाश ले गए थे। शहर और देहात में पहले भी बैंक डकैती की घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक
- फोटो : अमर उजाला
यह हो चुकी हैं बैंक में लूट की घटनाएं
- 23 मार्च 2012: शास्त्रीपुरम स्थित केनरा बैंक की शाखा में लूट की गई थी। बदमाश कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 11.73 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।
- 23 अगस्त 2012 : थाना जगदीशपुरा के बोदला स्थित मणिप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में छह बदमाशों ने दस किलोग्राम सोने के जेवरात और सवा लाख रुपये लूटे थे।
- 26 फरवरी 2013 : सैंया में तेहरा पुलिस चौकी के पास श्रेयस ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने धावा बोला था। सहायक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी थी। ग्राहक को भी घायल कर दिया था। ग्रामीणों के वहां जुटने पर बदमाशों ने फायरिंग की और भाग गए।
- 23 मार्च 2012: शास्त्रीपुरम स्थित केनरा बैंक की शाखा में लूट की गई थी। बदमाश कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 11.73 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।
- 23 अगस्त 2012 : थाना जगदीशपुरा के बोदला स्थित मणिप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में छह बदमाशों ने दस किलोग्राम सोने के जेवरात और सवा लाख रुपये लूटे थे।
- 26 फरवरी 2013 : सैंया में तेहरा पुलिस चौकी के पास श्रेयस ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने धावा बोला था। सहायक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी थी। ग्राहक को भी घायल कर दिया था। ग्रामीणों के वहां जुटने पर बदमाशों ने फायरिंग की और भाग गए।
विज्ञापन
बैंक डकैती के खुलासे पर जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
- 22 मई 2014 : थाना सदर बाजार में विजया बैंक से बदमाश 30 लाख रुपये लूट ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों को जला दिया था। कर्मचारियों को बंधक बनाया था।
- एक जनवरी 2016 : खंदौली स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25.66 लाख रुपये लूटकर ले गए थे।
- 29 जनवरी : बरहन के आंवलखेड़ा में आर्यावर्त बैंक से बदमाश तीन लाख रुपये लूट ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए थे। कर्मचारियों के विरोध पर मारपीट तक कर दी थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था।