फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका के मिलते ही खुल गया सुलेमान का खेल, प्यार के लिए ऐसी रची थी साजिश पुलिस भी हैरान

Fri, 25 Sep 2020 12:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Sep 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Kidnap Drama In Love Affair Creat By Businessman Police Arrests Girlfriend
आरोपी व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
अपने अपहरण को सच्चा दिखाने के लिए मैनपुरी जनपद के बरनाहल के गांव दिहुली निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी सुलेमान ने कार चालक इमरान को अपने सिर में चोट पहुंचाने तक के लिए तैयार कर लिया था। उसने बदमाशों का आना दिखाने के लिए कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस के आगे सारी चालाकी धरी रह गई। इमरान के सच कुबूल करते ही सुलेमान के नाटक का पर्दाफाश हो गया। अगली स्लाइड में पढ़िये पूरी कहानी...
Kidnap Drama In Love Affair Creat By Businessman Police Arrests Girlfriend
व्यापारी सुलेमान अल्वी - फोटो : अमर उजाला
बरनाहल के गांव दिहुली निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी ने खुद ही अपने अपहरण का ड्रामा रचा था। उसने शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने और उधारी से बचने के लिए ऐसा किया था। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सुलेमान 21 सितंबर की शाम दन्नाहार क्षेत्र से लापता हो गया था। चालक इमरान ने पुलिस को स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों के अगवा व्यापारी को अगवा किए जाने के बारे में बताया। व्यापारी के भाई सद्दाम ने अज्ञात लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया। वारदात के बाद से ही प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई व्यापारी की तलाश में जुटे थे। इस बीच पुलिस को व्यापारी पर लाखों का कर्ज होने व एक प्रेमिका के बारे में भी जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी के चालक से कढ़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने व्यापारी की पूरी पोल खोल दी। 
Kidnap Drama In Love Affair Creat By Businessman Police Arrests Girlfriend
अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपियों की जानकारी देते एसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि इमरान ने कार के शीशे तोड़ने और अपने को चोटिल करने के बाद राह से गुजरते किसी व्यक्ति का फोन लेकर व्यापारी के भाई सद्दाम को फोन किया। उसने बताया कि बदमाश उसका फोन भी छीन ले गए। चूंकि व्यापारी का भाई सद्दाम भी योजना में शामिल था। उसने अपहरण झूठा मुकदमा दर्ज कराया। इस ड्रामे में दोस्त जाहिद व्यापारी का पूरा साथ दे रहा था। पुलिस को व्यापारी सुलेमान के लाखों के कर्ज में डूबे होने से अपहरण पर संदेह हुआ। प्रेमिका की जानकारी मिलने पर विवेचक का शक और गहरा हुआ। पूछताछ में सुलेमान का कार चालक इमरान जल्दी ही टूट गया। फिर पुलिस ने सुलेमान और उसके मददगारों को गिरफ्तार करने में देर न की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kidnap Drama In Love Affair Creat By Businessman Police Arrests Girlfriend
व्यापारी सहित चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आगरा से ले जाकर भिवाड़ी में रखा था प्रेमिका को
सुलेमान ने पुलिस को बताया कि युवती से करीब आठ वर्ष से प्यार करता था। तय होने के बाद भी उनकी शादी न हो सकी। बाद में प्रेमिका की शादी किसी और से हो गई, फिर भी दोनों लगातार संपर्क में रहे।16 सितंबर को आगरा में रहने वाली प्रेमिका का फोन आया। उसने कहा कि पति ने उसे पीटा है। अब वह उसके (सुलेमान) साथ रहना चाहती है। वह 16 सितंबर को ही आगरा गया। वहां से प्रेमिका को साथ लेकर भिवाड़ी चला गया। 
 
विज्ञापन
Kidnap Drama In Love Affair Creat By Businessman Police Arrests Girlfriend
आरोपी के पास से ये सामान हुआ बरामद - फोटो : अमर उजाला
भिवाड़ी में उसके रहने का इंतजाम करके गांव लौट आया कि किसी को शक न हो कि वह प्रेमिका के साथ ही लापता है। इसलिए 20 सितंबर तक गांव में ही सामान्य तरीके से रहा। फिर भाई के साथ बनाई गई योजना के तहत उसने 21 सितंबर को अपहरण का नाटक रचा और टैक्सी से भिवाड़ी चला गया। तब से वहीं था। वहां से वह नेपाल जाने वाला था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed