{"_id":"5fdf7c8f8ebc3e3fe658e741","slug":"indian-overseas-bank-loot-case-agra-police-arrests-temporary-employee-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक डकैती: पांच बदमाशों ने दिया था 56.94 लाख की डकैती को अंजाम, जेल में बंद कैदी ने दिया पुलिस को सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक डकैती: पांच बदमाशों ने दिया था 56.94 लाख की डकैती को अंजाम, जेल में बंद कैदी ने दिया पुलिस को सुराग
Mon, 21 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 15 दिसंबर को 56.94 लाख रुपये की डकैती बैंक के अस्थायी कर्मचारी पुनीत ने डलवाई थी। वारदात में शामिल रहे पांच बदमाशों में से चार खंदारी के निवासी हैं। पुलिस ने पुनीत और दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। इनके साथियों की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी की कोशिश जारी है।
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमा बैंक स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
डकैती में शामिल रहे खंदारी के चार बदमाश ठाकुरदास, बंटी, रंजीत और सनी हैं। घटना के बाद भागते बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए थे। जेल में बंद अपराधियों को इन्हें दिखाया गया। एक को पहचान लिया गया। यह खंदारी निवासी ठाकुरदास है। वह घर पर नहीं मिला तो उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें बैंक के कर्मचारी पुनीत से उसकी बातचीत का पता चला। इसके बाद पुलिस ने पुनीत से सख्ती से पूछताछ की तो रविवार को उसने डकैती डालने का राज खोल दिया।
एसएसपी बबलू कुमार, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
बैंक डकैती के मामले में अहम सुराग मिले हैं। बैंक के कर्मचारी से पूछताछ की गई है। कुछ और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा। - बबलू कुमार, एसएसपी
ये भी पढ़ें- आगरा: बैंक डकैती: दहशत के वो 15 मिनट... वारदात से सहमे बैंक कर्मियों ने बताई आंखों देखी
ये भी पढ़ें- आगरा: बैंक डकैती: दहशत के वो 15 मिनट... वारदात से सहमे बैंक कर्मियों ने बताई आंखों देखी
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती कांड: वारदात से सहमी बैंक मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ग्वालियर हाईवे पर रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में मंगलवार को 56.94 लाख रुपये का डाका डालने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके हाथों में चाकू और तमंचे थे। इनमें दो बदमाश बैंक कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जाते समय भी यही बोलकर गए किसी को बताया तो जान से मार देंगे। 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती कांड
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर अनीता मीणा, डिप्टी मैनेजर विवेक यादव, कैशियर प्रशांकी बघेल, क्लर्क शशांक वीरेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुनीत कुमार हैं। बैंक के डिप्टी मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि चार बजे ग्राहकों का प्रवेश बंद कर दिया जाता है। बैंक में कलेक्शन का कार्य किया जाता है। इसके बाद एटीएम से निकाले गए कैश की जानकारी वो लेते हैं। पुनीत मुख्य शाखा में क्लीयरेंस कराकर आता है। वह रोजाना चाय के लिए दूध लेने चला जाता है। बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं है।