{"_id":"6aab0c785eddc5cbcd0b6cc0","slug":"bike-in-yamunanagar-challan-in-assam-complaint-lodged-with-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163025-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक यमुनानगर में, चालान असम में, एसपी को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक यमुनानगर में, चालान असम में, एसपी को शिकायत
Thu, 17 Sep 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
असम में यमुनानगर के राजकुमार की बाइक की नंबर प्लेट लगाकर घूमते युवक। शिकायतकर्ता।
यमुनानगर। न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा ने अपनी मोटरसाइकिल के नंबर का इस्तेमाल कथित तौर पर दूसरे वाहन पर किए जाने का आरोप लगाया। इसका खुलासा उस समय हुआ जब उनके मोबाइल पर असम में उनकी बाइक के नंबर पर चालान काटे जाने का संदेश आया। राजकुमार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार राजकुमार की हीरो होंडा स्प्लेंडर का पंजीकरण नंबर हरियाणा यमुनानगर से पंजीकृत है। यह मोटरसाइकिल उनके पिता खरेती राम शर्मा के नाम से है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को मोबाइल पर असम राज्य में इसी नंबर पर चालान काटे जाने का संदेश मिला। चालान के साथ भेजी गई तस्वीर देखने पर काले रंग की दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग बैठे दिखाई दिए। बाइक पर उनकी नंबर की प्लेट लगी थी। राजकुमार के अनुसार उनकी वास्तविक मोटरसाइकिल ग्रे रंग की है और उनके पास मौजूद है। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके वाहन नंबर की फर्जी नंबर प्लेट बनाकर दूसरे वाहन पर लगा रखी है। उन्होंने एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल से असम पुलिस के सहयोग से जांच करवाने, फर्जी नंबर प्लेट लगाने वाले की पहचान कर कार्रवाई करने और गलत चालान निरस्त करवाने की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस वाहन से कोई दुर्घटना या आपराधिक घटना होने पर उन्हें परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। संवाद