{"_id":"6aab0a86e9a9fc25f705ee66","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-government-quarters-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163009-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरकारी क्वार्टर से नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरकारी क्वार्टर से नकदी व जेवर चोरी
Thu, 17 Sep 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर।जगाधरी सदर थाना क्षेत्र के खेड़ा फार्म स्थित सरकारी क्वार्टर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने सरकारी क्वार्टर निवासी निशांत गर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
सरकारी क्वार्टर निवासी निशांत गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 सितंबर की रात घर बंद कर गए थे। अगले दिन 15 सितंबर की सुबह वापस लौटे तो मकान में चोरी होने का पता चला। जांच करने पर अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखी नकदी व आभूषण गायब थे। शिकायत के अनुसार चोर अलमारी से 52 हजार रुपये, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, पांच जोड़ी चांदी की पायल और पांच जोड़ी बिछुए चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय स्तर पर चोरों के बारे में सुराग जुटा रही है। संवाद