फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा बवालः छावनी बना नाथूराम का गांव, कोई चूक नहीं चाहते अधिकारी

Tue, 06 Jun 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Tue, 06 Jun 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
heavy force deployed in dauki area villages of agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डौकी में युवक नाथूराम की हत्या के बाद हुए बवाल को देखते हुए पुलिस अधिकारी कोई चूक नहीं चाहते हैं। पुलिस ने मंगलवार को मृतक नाथूराम के गांव को छावनी बना दिया। वहां तनाव अब भी बरकरार है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी भी कैंप किए हुए हैं।  
heavy force deployed in dauki area villages of agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार रात को गांव मेहरा नाहर में गांव नदौता के युवक नाथूराम की हत्या के बाद ग्रामीण भड़क गए थे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी में आग लगाने के साथ चौकी में तोड़फोड़ की। दो हत्यारोपियों में से एक को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद भी भीड़ काबू नहीं हुई और मौके पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
heavy force deployed in dauki area villages of agra
गांव नदौता - फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर स्थिति को काबू किया। हालांकि तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आईं। इसके बाद पुलिस ने बलवाईयों की तलाश में रात में ही दबिश दी और मृतक नाथूराम व सुधीर के गांव में पीएसी तैनात कर दी। दोनों के पैतृक गांव एक ही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy force deployed in dauki area villages of agra
गांव नदौता - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को नाथूराम के गांव नदौता में भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों और नाथूराम के परिवारीजनों से पूछताछ की। मंगलवार दोपहर तक नाथूराम का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। ऐसे में यहां भी तनाव को देखते ही भारी संख्या में फोर्स पहुंच गया है। मृतक के अंतिम संस्कार से पहले गांव को पुलिस ने छावनी बना दिया है। 
विज्ञापन
heavy force deployed in dauki area villages of agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इधर, नाथूराम के घरवाले हत्या को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि कहीं बवाल फिर न पनपे। रंजिश निकालने के लिए हमला न किया जाए। हाल ही में डौकी थाना क्षेत्र में हुए जातिगत संघर्षों को देखते हुए भी पुलिस इस मामले को हल्के लेने के मूड में नहीं है। हर कदम फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed