{"_id":"6ad0c31682801d514d08cf3f","slug":"five-in-custody-following-a-dispute-over-parking-and-dogs-that-escalated-into-a-physical-altercation-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104321-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्किंग और कुत्तों को लेकर विवाद, मारपीट में पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्किंग और कुत्तों को लेकर विवाद, मारपीट में पांच हिरासत में
विज्ञापन
- ज्योति पार्क में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद, पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को भी दी थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ज्योति पार्क में कार पार्किंग और लावारिस कुत्तों को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को मारपीट तक पहुंच गया। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पीड़ित ने पिछले महीने पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी शिकायत दी थी। ज्योति पार्क की गली नंबर सात निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को उसका पड़ोसी पृथ्वी राज विरमानी, निखिल विरमानी, विक्की विरमानी, संतोष विरमानी और योगेश विरमानी के साथ कार पार्किंग और लावारिस कुत्तों को लेकर कहासुनी हुई थी। इस संबंध में उसने थाने और पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी थी। दूसरे पक्ष ने भी उसके खिलाफ शिकायत की थी।
थाने से लौटने के बाद मारपीट का आरोप-
अमित के अनुसार, मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। बातचीत के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने बयान लिखकर समाधान के लिए दे गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह सीढ़ियों से छत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पृथ्वी राज विरमानी और उसके परिजनों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी पीयूष और उसकी मां हिमानी मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दोपहर तीन से चार बजे के बीच पार्किंग में उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। उन्हें हिरासत में लेने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।