फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An old grudge snatched away a source of support; hands of friendship were stained with blood

Noida News: पुरानी रंजिश ने छीना सहारा, खून से रंगे दोस्ती के हाथ

Thu, 15 Oct 2026 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
An old grudge snatched away a source of support; hands of friendship were stained with blood
फोटो
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान विवाद: ऑटो चालक की गला घोंटकर की हत्या, शव लगाया ठिकाने
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में रहने वाले 40 वर्षीय ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पड़ोसी पर है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों बुधवार रात कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान छह माह पुराने विवाद को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने ऑटो चालक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को लखनावली गांव के पास फेंककर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के खैरीरी मस्तीपुर गांव निवासी पवन शर्मा (40) पिछले करीब दस साल से कुलेसरा में परिवार के साथ रह रहा था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। पवन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसके भाई ने 15 अक्तूबर को ईकोटेक-3 कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत में पवन के पड़ोसी ललित शर्मा पुत्र मनोहरलाल शर्मा पर शक भी जाहिर किया।
विज्ञापन

छह माह बाद फिर हुआ विवाद
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पवन और ललित बुधवार रात साथ बैठकर शराब पी रहे थे। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि ललित ने पवन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को लखनावली गांव के पास ले गया और वहां छोड़कर फरार हो गया। छह माह पहले भी कार घर के सामने खड़ी करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
पवन के लापता होने की शिकायत और आरोपी पर जताए गए शक के आधार पर ईकोटेक-3 पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लखनावली सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से पवन का शव बरामद किया। इसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
परिवार में कोहराम
पवन की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वह पिछले दस साल से कुलेसरा में रहकर ऑटो चलाता था और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। उसकी दो बेटियां हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में भी चर्चा का माहौल है।


कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने पवन की गला घोंटकर हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

----
मोहम्मद बिलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed