फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police nabbed the accused in the theft case

Delhi NCR News: पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने घर में हुई चोरी का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय प्रमोद उर्फ गांजा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल, तीन महंगी घड़ियां और आईपैड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वह गीता कॉलोनी थाने का घोषित बदमाश है और पहले भी 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 20 अगस्त को गीता कॉलोनी के मकान नंबर 6/349 में चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात के समय अज्ञात लोग घर में घुसे और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने रानी गार्डन इलाके में 22 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed