{"_id":"6a8ac26d63ac0f92b301a34b","slug":"newborns-body-found-in-a-drain-incident-shaming-motherhood-sparks-an-outcry-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4641779-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: नाले में मिला नवजात का शव, ममता को शर्मसार करने वाली घटना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: नाले में मिला नवजात का शव, ममता को शर्मसार करने वाली घटना से मचा हड़कंप
Sun, 23 Aug 2026 04:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:39 PM IST
सार
शहडोल के ब्यौहारी में बस स्टैंड और शासकीय कॉलेज के पास नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नवजात को नाले में फेंकने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल।
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बस स्टैंड और शासकीय कॉलेज के समीप स्थित नाले में रविवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नवजात का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा था। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र में नवजात को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि नवजात को नाले में किसने फेंका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार, चादरों से बनाई रस्सी; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
विज्ञापन
घटना की जानकारी आसपास के लोगों और महिलाओं को लगी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। नवजात का शव देखकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि आखिर कौन मां या व्यक्ति इतनी निर्दयता कर सकता है कि जन्म के बाद नवजात को इस तरह नाले में छोड़ दे। पुलिस ने नवजात के शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को कफन-दफन कराया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात का जन्म कहां हुआ था और उसे नाले तक कौन लेकर पहुंचा। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
ब्यौहारी थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से नवजात का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है।
