फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी की खुशियों के टूटते अरमानों से टूट गया कारोबारी पिता, सुसाइड नोट में लिखी 'आखिरी इच्छा'

Mon, 24 Jun 2019 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
businessman committed suicide due to harassment of daughter's inlaws in kasganj
बेटी निकिता, पिता मुकेश गहलोत - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में विवाहित बेटी की खुशियों के टूटते अरमानों से दुखी कारोबारी मुकेश गहलोत ने जहर खाकर जान दे दी। बेटी के ससुरालीजनों के आगे हर संभव समझौता करने की वो कोशिश करते रहे, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। बेटी को लेकर तीन बार ससुराल की चौखट तक गए, लेकिन ससुरालीजन का दिल नहीं पसीजा। मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखा। इसमें बेटी के ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए। 
businessman committed suicide due to harassment of daughter's inlaws in kasganj
परिवार के साथ कारोबारी मुकेश गहलोत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बेटी का उजड़ता परिवार देखकर लगातार मुकेश काफी समय से विकास और उसके परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बात नहीं बन रही थी। कई दिनों से परेशान चल रहे थे। रविवार को मुकेश अपनी स्कूटी से सोरों टटिया बाबा आश्रम पहुंचे और जहरीली पदार्थ खा लिया। बरेली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस को उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने आखिरी इच्छा लिखते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। 
businessman committed suicide due to harassment of daughter's inlaws in kasganj
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी मुकेश गहलोत ने अपनी बेटी निकिता की शादी विगत फरवरी 2016 में आगरा की ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी विकास वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा के साथ की थी। शादी के बाद से ही विकास और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर निकिता का उत्पीड़न करने लगे। तीन बार बातचीत हुई लेकिन एक भी समझौता न पति ने माना और न ही किसी अन्य ससुरालीजनों ने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
businessman committed suicide due to harassment of daughter's inlaws in kasganj
कारोबारी की विवाहित बेटी निकिता - फोटो : अमर उजाला
मामले में विकास और उसके परिजनों ने आगरा के थाना एत्माउद्दौला में मुकेश, निकिता और अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट, लूट आदि करने का फर्जी एफआईआर दर्ज कराकर तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया था। निकिता के ससुरालीजन उसे तो स्वीकार करने को राजी नहीं थे, लेकिन निकिता के मासूम बेटे को मांगते थे। पिता की मौत से आहत निकिता ने बताया कि बेटा आहान ही उसका भविष्य है और अपने इस भविष्य को वह कैसे चंद पैसों के लिए दे सकती थी? 
विज्ञापन
businessman committed suicide due to harassment of daughter's inlaws in kasganj
सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी मुकेश गहलोत एक दिन पहले ही आत्महत्या करना चाहते थे। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में 21 जून की तारीख पड़ी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो एक दिन पहले ही आत्महत्या की कोशिश में थे, लेकिन उन्होंने 22 जून को आत्महत्या की। सुसाइड नोट एसपी के नाम लिखा गया है। इसमें बेटी के ससुरालीजनों को पूरी तरह से जिम्मेदार मानते हुए सख्त से सख्त दंड दिलाने की मांग की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed