{"_id":"6b0c9533c00b079984045840","slug":"theft-of-ghee-and-other-items-from-a-shop-ambala-news-c-36-1-amb1001-173378-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुकान से घी और अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुकान से घी और अन्य सामान चोरी
Mon, 30 Nov 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चोरों ने पुरानी अनाज मंडी स्थित एसके ट्रेडिंग कंपनी से सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी अनाज मंडी निवासी शिकायतकर्ता स्पर्श गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर की सुबह वह दुकान के ऊपर बने मकान में थे। इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान से घी की एक पेटी, जिसमें मेरो गोविंदा मार्का के 36 डिब्बे थे, और बादाम के पांच पैकेट लेकर जाता दिखा। दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर आरोपी की पहचान मनमोहन नगर निवासी विशाल गिरी के रूप में हुई। पुलिस चौकी नंबर-1 से मिली जानकारी के आधार पर सिटी थाने में प्राथमिकी चोरी की धारा 305 और सेंधमारी 331(3) के तहत दर्ज की गई है। जांच अधिकारी गुरुराम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश व सामान बरामदगी के प्रयास कर रही है। संवाद