{"_id":"6b0c94d178631c9bbe08bfe2","slug":"the-father-funeral-bier-was-carried-out-before-his-daughter-wedding-could-take-place-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1533687-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटी के हाथ पीले होने से पहले उठी पिता की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटी के हाथ पीले होने से पहले उठी पिता की अर्थी
Mon, 30 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गीडा। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदार पहुंचने लगे थे। हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तैयारी हो रही थी। सोमवार को बड़ी बेटी गरिमा की शादी होनी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन शनिवार रात हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया। शादी का सामान खरीदकर लौट रहे पिता विनय कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां अब पिता की मौत से मातम पसरा है।
सहजनवां क्षेत्र के पुंडा गांव निवासी विनय कुमार शर्मा (50) की बड़ी बेटी गरिमा की शादी देवरिया के लार थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में तय थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। शनिवार को विनय अपने दोस्त अंकुर के साथ गोरखपुर से शादी का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। नौसड़ पुलिस चौकी के पास ट्रेलर की टक्कर से उनकी मौत हो गई जबकि अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विनय की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। पत्नी सरिता शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में शादी के लिए जुटाए गए सामान और तैयारियों के बीच अब हर तरफ सन्नाटा है। परिवार में दो बेटे गुलशन और गुड्डू तथा तीन बेटियां गरिमा, महिमा और अंकिता हैं। जिस पिता को बेटी की शादी में कन्यादान करना था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।