{"_id":"5fc8d44b8ebc3e9bb22087d3","slug":"boyfriend-shot-dead-girlfriend-before-marriage-in-guest-house-send-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगीना हत्याकांड: प्रेमिका के सिर में मारी थी गोली, फिर लाश के पास फूट-फूटकर रोया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगीना हत्याकांड: प्रेमिका के सिर में मारी थी गोली, फिर लाश के पास फूट-फूटकर रोया आरोपी
Fri, 04 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगीना की फाइल फोटो और हत्या का आरोपी प्रेमी सुखवीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को हुई युवती की हत्या ने लोगों को हैरान कर दिया। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका की कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को सूचना दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी लाश के पास फूट-फूटकर रो रहा था। पुलिस के अनुसार युवक और युवती में बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरे लड़के से तय हो गई थी। 10 दिसंबर को बरात आनी थी। पुलिस ने आरोपी मौके से गिरफ्तार करने के साथ तमंचा भी बरामद किया।
नगीना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाले आरोपी प्रेमी को सदर बाजार पुलिस ने जेल भेज दिया है। प्रेमिका के चाचा ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना सदर बाजार में दर्ज कराया है।
नगीना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गोकुल बैराज मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में हुए हत्याकांड के बाद सदरन बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शादी तय होने से दोनों परेशान थे और आत्महत्या के इरादे से गेस्ट हाउस में आए थे। सदर बाजार पुलिस ने हत्यारोपी सुखवीर सिंह नगला पोहपी, रिफाइनरी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रभान सिंह की दो बेटियां हैं। नगीना बड़ी बेटी थी। इससे छोटी एक बेटी है। नगीना की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। छोटी बहन समेत पूरा परिवार के आंसू थम नहीं रहे हैं। मृतका के ताऊ अमर सिंह ने बताया कि नगीना का अंतिम संस्कार महावन के ब्रह्मांड घाट पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मृतका नगीना और हत्या आरोपी प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस मालिक को दी पुलिस ने हिदायत
गेस्ट हाउस के मालिक को पुलिस ने हिदायत दी है। गेस्ट हाउस में आने वाले की बिना पहचान पत्र के एंट्री नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं भी शक हो रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। लगातार गेस्ट में संदिग्ध दिखने पर लापरहवाही नहीं करनी चाहिए।
गेस्ट हाउस के मालिक को पुलिस ने हिदायत दी है। गेस्ट हाउस में आने वाले की बिना पहचान पत्र के एंट्री नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं भी शक हो रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। लगातार गेस्ट में संदिग्ध दिखने पर लापरहवाही नहीं करनी चाहिए।